शिमला, 25 अगस्त :
हिमाचल प्रदेश में बारिश व भूस्खलन से कहर जारी है। आज जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में काजा के कौरिक में भूस्खलन में दो मजदूर दब गए। इसमें से एक कि मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है।