• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, June 28, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

अजय कुमार शर्मा ने एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) का कार्यभार संभाला

Himachal Now by Himachal Now
September 26, 2024
in Himachal, National
0
अजय कुमार शर्मा ने एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) का कार्यभार संभाला
0
SHARES
75
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला:  अजय कुमार शर्मा ने आज एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी), भारत सरकार द्वारा की गई है।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर,  अजय कुमार शर्मा ने कहा, “मैं इस नई भूमिका को ग्रहण करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और विद्युत क्षेत्र में सततशील विकास और उत्कृष्टता से एसजेवीएन के मिशन में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”  शर्मा कंपनी के मानव संसाधन कार्यों, कानूनी कार्यों की देखरेख और कंपनी की निगम सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व शाखा सीएसआर फाउंडेशन का भी नेतृत्व करेंगे।   शर्मा के नेतृत्व से एसजेवीएन की सकारात्मक, समावेशी वर्कप्‍लेस कल्‍चर बनाने की प्रतिबद्धता को और बढ़ने की आशा है, साथ ही विकास को बढ़ावा मिलेगा और कंपनी के दीर्घकालिक उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकेगा।

शर्मा के पास मानव संसाधन और औद्योगिक प्रचालन में दो दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। एसजेवीएन में अक्तूबर, 2009 से प्रबंधक के रूप में नियुक्‍त होने के पश्‍चात,  शर्मा प्रमुख मानव संसाधन पहलों को आगे बढ़ाने में सहायक रहे हैं, जिनमें कर्मचारी जुड़ाव और प्रोडक्‍ट‍िविटी  में सुधार, कंपनी के रणनीतिक उद्देश्यों के साथ संरेखित मानव संसाधन नीतियों का विकास और कार्यान्वयन, व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की डिजाइनिंग और निष्पादन शामिल है, जिससे वर्कफॉर्स के कौशल और क्षमताओं में वृद्धि हुई और मानव संसाधन प्रक्रियाओं के साथ टेक्‍नोलॉजी इंटीग्रेशन  और समग्र संगठनात्मक विकास में योगदान करते हुए दक्षता में सुधार हुआ। उन्हें संगठन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अनुकरणीय नेतृत्व और टीम को प्रेरित करने के लिए दो बार ‘पीपुल्स चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया है।

एसजेवीएन में नियुक्ति से पूर्व,  शर्मा  वर्ष 1996 से 2009 तक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में सेवारत रहे, जहां उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट में मैकेनिकल मेंटेनेंस के प्रमुख के रूप में सेवाएं दी। वर्ष 2007 में उन्हें ‘उत्कृष्ट कर्मचारी’ के रूप में सम्मानित किया गया।

अजय शर्मा का जन्‍म 8 अप्रैल, 1974 को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सिहुंता तहसील के खरगट गांव में हुआ ।  उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरगट में पूर्ण हुई। इन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री, इग्नू से मानव संसाधन में एमबीए तथा मानव संसाधन प्रबंधन में एक्सएलआरआई स्‍कूल ऑफ मेनेजमेंट जमशेदपुर से एक्‍जीक्‍यूटिव डेवल्‍पमेंट प्रोग्राम का सर्टिफिकेट कोर्स किया है।   शर्मा की पारिवारिक पृष्ठभूमि में उनके पिता की दुकान है और उनकी माँ एक गृहिणी हैं। उनका विवाह शैली शर्मा से हुआ है और उनकी दो बेटियाँ हैं।

Previous Post

एनजेएचपीएस ने परियोजना प्रभावित परिवार से संबंध रखने वाली चार महिलाओं दी प्रोत्साहन राशि

Next Post

शिमला में साइकिलिंग लेन एवं ट्रेल्स निर्माण के सम्बन्ध में की गयी विस्तृत चर्चा

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
शिमला में साइकिलिंग लेन एवं ट्रेल्स निर्माण के सम्बन्ध में की गयी विस्तृत चर्चा

शिमला में साइकिलिंग लेन एवं ट्रेल्स निर्माण के सम्बन्ध में की गयी विस्तृत चर्चा

Latest News

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात
Himachal

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

by Himachal Now
June 26, 2026
0

दोनों राज्यों ने शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों, सुधारों, नवाचारों और भविष्य की संभावनाओं पर की विस्तृत चर्चा हिमाचल और जम्मू-कश्मीर...

Read more
SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

June 24, 2026
हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..

हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..

June 22, 2026
रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

June 21, 2026
मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर

मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर

June 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

June 26, 2026
SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

June 24, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In