भरमौर, लाहौल-स्पिति, मनाली, कुल्लू, बंजार, आनी व नाचन से भी प्रतिभा सिंह को मिली लीड
मुख्यमंत्री के सिराज नहीं तोड़ पाया प्रतिभा की लीड
शिमला : हिमाचल प्रदेश उपचुनावों के आज चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। मण्डी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की लाज रामपुर व किन्नौर क्षेत्र के लोगों ने बचाई है। यहां पर प्रतिभा सिंह को भारी लीड मिली। इसके अलावा भरमौर, लाहौल-स्पिति, मनाली, आनी व नाचन विधानसभा क्षेत्र से भी प्रतिभा सिंह को लीड मिली। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह विधानसभा क्षेत्र सिराज भी प्रतिभा सिंह को मिली इस लीड को नहीं तोड़ पाया।
मण्डी लोकसभा उपचुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार को उनके गृह विधानसभा क्षेत्र रामपुर से भारी बढ़त मिली। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिभा सिंह को 19 हजार 955 मतों की लीड मिली। यहां पर प्रतिभा सिंह को 31507 वोट मिले, जबकि भाजपा के खुशाल सिंह ठाकुर को मात्र 11552 ही वोट मिले। इसी तरह चम्बा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भी प्रतिभा सिंह को 5257 मतों की लीड मिली। यहां पर प्रतिभा सिंह को 21150 वोट मिले, जबकि भाजपा के खुशाल सिंह ठाकुर को 15893 वोट मिले। जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों ने भी प्रतिभा सिंह का साथ दिया। यहां पर प्रतिभा सिंह को 4977 मतों की लीड मिली। किन्नौर में प्रतिभा सिंह को 17543, जबकि खुशाल सिंह ठाकुर को 12566 वोट मिले।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र नाचन, लाहौल स्पिति, मनाली, कुल्लू, बंजार व आनी से भी प्रतिभा सिंह को लीड मिली। प्रतिभा सिंह को नाचन से 2571, लाहौल स्पिति से 2147, मनाली से 1841, कुल्लू से 3897, बंजार से 1878 तथा आनी से 7043 मतों की लीड मिली।
लाहौल स्पिति में प्रतिभा सिंह को 7734 मत व खुशाल सिंह इाकुर को 5587, मनाली में प्रतिभ को 23092 व खुशाल को 21251, कुल्लू में प्रतिभा को 25675 तथा खुशाल को 21778 वोट मिले। इसी तरह बंजार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 21501 व भाजपा को 19713, आनी में कांग्रेस को 27965 व भाजपा को 20922 तथा नाचन में कांग्रेस को 26993 तथा भाजपा उम्मीदवार को 24422 वोट पड़े।
हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को 21 हजार 659 की भारी बढ़त दिलाई, लेकिन अन्य हलकों में अधिक लीड नहीं मिलने के कारण यह प्रतिभा सिंह को मिली लीड को तोडऩे में कामयाब नहीं हो पाई। सिराज में भाजपा उम्मीदवार को 38394 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को यहां पर मात्र 16735 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इसी तरह भाजपा उम्मीदवार को करसोग, सुंदरनगर, द्रंग, जोगिंद्रनगर, मण्डी, बलह व सरकाघाट में भी लीड मिली। करसोग में भाजपा उम्मीदवार खुशाल सिंह ठाकुर को 1413 मतों की लीड मिली। इसी तरह भाजपा उम्मीदवार को सुंदरनगर से 1912, द्रंग से 2621, जोगिंद्रनगर से 7144, मण्डी से 3246, बल्ह से 956 तथा सरकाघाट से 1849 की बढ़त मिली।
करसोग में भाजपा को 20643 वोट व कांग्रेस को 19230 वोट मिले। इसी तरह सुंदरनगर में भाजपा को 23761 व कांग्रेस को 21849 वोट, कांग्रेस नेता कौल सिंह के द्रंग में भाजपा को 26352 व कांग्रेस को 23731, जोगिंद्रनगर में भाजपा को 27993 व कांग्रेस को 20849, मण्डी में भाजपा को 22073 व कांग्रेस को 18827, बल्ह में भाजपा को 22875 व कांग्रेस को 21919 तथा सरकाघाट में भाजपा उम्मीदवार को 21109 व कांग्रेस उम्मीदवार को 19260 वोटों से संतोष करना पड़ा।
आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…
शिमला: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पहले सरकार ने आम लोगों की जेब पर बोझ डालते हुए बसों का किराया...
Read more