झाकड़ी: बदुर्गा पूजा के पावन अवसर पर एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में विजयदशमी के दिन सिंदूर उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने माँ दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की।
इसके पश्चात भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच माँ दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया। परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर एवं उनकी धर्मपत्नी सहित स्टेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने माँ दुर्गा से स्टेशन की निरंतर प्रगति, समृद्धि तथा सभी के सुख-कल्याण का आशीर्वाद प्राप्त किया
सायंकाल परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों, मर्यादा एवं सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।
“”विजयदशमी पर सिंदूर उत्सव के साथ माँ दुर्गा का विसर्जन””सायंकाल रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया
झाकड़ी: बदुर्गा पूजा के पावन अवसर पर एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में विजयदशमी के दिन...
Read more








