• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, September 29, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
September 29, 2026
in Himachal
0
लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमने वाले संवैधानिक संस्थाओं पर लगा रहे बेबुनियाद आरोप, यह कैसा दोहरा चरित्र : जयराम ठाकुर

चुनाव आयोग की बैठक के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हुआ, तीनों चुनाव आयुक्तों के फैसलों पर भ्रम फैलाने की कोशिश बेनकाब : जयराम ठाकुर

हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस जीती तो चुनाव आयोग सही, हारने पर ‘वोट चोरी’ का आरोप क्यों : जयराम ठाकुर

चुनाव आयोग के कार्यालय पर कालिख पोतना और पुतले को जूते मारना संवैधानिक संस्थाओं का अपमान, कांग्रेस की हताशा हुई उजागर : जयराम ठाकुर

शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आशियाना रेस्टोरेंट, द रिज शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने के कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के प्रयास सफल नहीं हो पाए हैं, जिसके कारण उनमें निराशा और हताशा है। अब पूरे देश में संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास और अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश की जा रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नेता हाथ में संविधान की किताब लेकर देशभर में घूमते हैं और संविधान के प्रति श्रद्धा और सम्मान की बात करते हैं, दूसरी तरफ चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ देश और विदेश में बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और मर्यादा का सम्मान प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि आजकल वे पीपीटी के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और अपनी बात को इस प्रकार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं जैसे वही अंतिम सत्य हो। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने मात्र से कोई बात सत्य नहीं हो जाती, तथ्यों को भी सामने रखना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की बैठक के बाद तीनों चुनाव आयुक्तों की ओर से सामने आई स्थिति ने कई बातों को स्पष्ट कर दिया है। जयराम ठाकुर के अनुसार, जिस पत्र का उल्लेख किया जा रहा है वह कैबिनेट सचिव को भेजा गया था और उसका चुनाव आयोग के किसी नीतिगत विषय अथवा SIR से संबंध नहीं था, बल्कि वह प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित था।

उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में कोई dissenting note होता तो वह रिकॉर्ड का हिस्सा होता। तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में निर्णय बहुमत से होता है। ऐसे में जो विषय हुआ ही नहीं, उसे विवाद बनाकर प्रस्तुत करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल के इतिहास को भी देखना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों सुकुमार सेन, कल्याण सुंदरम, नागेंद्र सिंह, टी. स्वामीनाथन, आर.के. त्रिवेदी, वी.एस. रमादेवी, टी.एन. शेषन और एम.एस. गिल के कार्यकाल का उल्लेख किया।

उन्होंने विशेष रूप से एम.एस. गिल का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए, राज्यसभा गए और केंद्र में मंत्री भी बने। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस आज चुनाव आयोग पर जिस तरह सवाल उठा रही है, उसे अपने राजनीतिक इतिहास को भी याद रखना चाहिए।

उन्होंने पुराने दौर में बूथ कैप्चरिंग और मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक न पहुंचने देने जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने चुनावी प्रक्रिया का वह दौर भी देखा है। आज मतदाता स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करके सरकार चुनता है।

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ के आरोप पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस कई राज्यों में दशकों से सत्ता से बाहर है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए पूछा कि क्या वहां भी कांग्रेस इतने वर्षों से अपनी पराजय को ‘वोट चोरी’ से जोड़ेगी?

उन्होंने कहा, “कांग्रेस बताए कि हिमाचल प्रदेश में भी वोट चोरी हुई थी क्या? कर्नाटक में भी वोट चोरी हुई? जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी, वहां चुनाव आयोग ठीक है और जहां कांग्रेस हारती है वहां चुनाव आयोग पर आरोप लगाना शुरू कर दिया जाता है।”

जयराम ठाकुर ने हिमाचल में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर जाकर बोर्ड पर कालिख पोतें, पुतले को लात और जूते मारें और चुनाव आयोग को आग लगाने जैसी भाषा का प्रयोग हो, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का ऐसा व्यवहार उनकी हताशा को प्रदर्शित करता है। जिस चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव करवाए और जिसके परिणाम के आधार पर कांग्रेस की सरकार बनी, उसी संवैधानिक संस्था का सत्ता में रहते हुए अपमान करना कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी अपनी बैठक करे, यह उसका अधिकार है, लेकिन देश कांग्रेस वर्किंग कमेटी के अनुसार नहीं बल्कि संविधान, संवैधानिक व्यवस्थाओं और संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से चलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के आरोपों का जवाब जनता के बीच लोकतांत्रिक तरीके से देगी। उन्होंने कहा, “हम लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं में पूर्ण विश्वास रखते हैं। कांग्रेस की हताशा और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ खड़ा किए जा रहे भ्रम को जनता के सामने तथ्यों के साथ उजागर करना हमारा दायित्व है और हम यह काम पूरी मजबूती से करेंगे।”

Previous Post

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

Himachal Now

Himachal Now

Latest News

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर
Himachal

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

by Himachal Now
September 29, 2026
0

संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमने वाले संवैधानिक संस्थाओं पर लगा रहे बेबुनियाद आरोप, यह कैसा दोहरा चरित्र :...

Read more
निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

September 25, 2026
राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला कायराना कृत्य, राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की कोशिश कर रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

September 25, 2026
स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह

स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह

September 25, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान आयोजित

September 22, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

September 29, 2026
निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

September 25, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In