• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, July 4, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

Himachal Now by Himachal Now
September 8, 2025
in Himachal
0
पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में बढ़ रहा प्रदेश – अनिरुद्ध सिंह

दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने संयुक्त रूप से किया घंडल पंचायत घर का लोकार्पण 

शिमला : पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने आज संयुक्त रूप से घंडल पंचायत घर का लोकार्पण किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों को स्थानीय पंचायत की ओर से सम्मानित भी किया गया। दोनों मंत्रियों ने स्थानीय लोगों को जन शिकायतें भी सुनी।
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्यों का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को जाता है। उन्हीं के प्रयासों से आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान स्थापित है। घंडल पंचायत एक मात्र ऐसी पंचायत है जहां कर राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी, ज्यूडिशियल अकादमी, संस्कृत अकादमी, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, डिग्री कॉलेज धामी आदि स्थापित हो रहे है। यह क्षेत्र शिक्षा हब बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है घंडल पंचायत घर प्रदेश का पहला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत घर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशानिर्देशों के अनुसार ही एक समान पंचायत घर निर्मित किए जा रहे है। शिमला ग्रामीण में इस तरह के 9 नए पंचायत घर बनाए जा रहे है। इन पर 14.72 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। इनमें से 7 का लोकार्पण पंचायत चुनावों से पहले ही कर दिया जाएगा। उन्होंने ओगली पंचायत के लिए 10 लाख रुपए और घरियाना पंचायत के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि चमियाना सुपर स्पेशियलिटी के लिए भविष्य में 2000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश की दिशा में प्रभावी तरीके से आगे बढ़ रही है। केंद्र सरकार की ओर से बजट में कटौती के बाद भी प्रदेश के विकास कार्य तीव्र गति से करवाए जा रहें है। 

आय के स्रोत विकसित करें पंचायतें  -विक्रमादित्य सिंह
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घंडल में आयोजित ‘मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम’ के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 में जब पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने चुनाव लड़ा तो अपने कार्यकाल के दौरान 1500 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए थे। आज अकेले घंडल पंचायत में लोक निर्माण विभाग के तहत 33 करोड़ रुपए के विकासात्मक कार्य चल रहे है। इसके अलावा 11 लाख रुपए के कार्य विभिन्न मतों के तहत पंचायत के अधिकार क्षेत्र में चल रहे है। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज धामी को भारी बारिश के कारण खतरा पैदा हो गया था जिसका 05 करोड़ रुपए की लागत से रेस्टोरेशन कार्य करवाया जा रहा है।उन्होंने कि प्रदेश में इस वर्ष भी आपदा से भारी नुकसान हुआ है। अकेले लोक निर्माण विभाग को 2400 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। विभाग की मशीनरी, कर्मचारी, अधिकारी दिन रात बाधित मार्गों को खोलने में लगे हुए है और सैकड़ों मार्गों को बहाल कर दिया गया है। आज प्रदेश दूसरी तरफ आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। हम प्रदेश की आय बढ़ाने के लिए नवीन फैसलों को लागू कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को अपनी आय बढ़ाने के लिए विकल्प तैयार करने चाहिए। हर पंचायत अपने स्तर पर नए फैसलों को लागू करके अपनी आय को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करें। प्रदेश में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत घर बनाए जा रहे है। इससे पंचायत के आय के स्रोत विकसित होंगे। 
‘मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने जन समस्याएं भी सुनी। इसके साथ ही घंडल में सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया।

1 करोड़ 14 लाख रुपये  से बनकर तैयार हुआ पहला पंचायत घर-कम-सामुदायिक भवन
प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 150 पंचायत घरों को बनाने का निर्णय लिया था। वैसे तो हर पंचायत घर के निर्माण पर 33 लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान था लेकिन वर्तमान सरकार ने पंचायत घर की निर्माण राशि 1 करोड़ 14 लाख रुपये करने का फैसला लिया। इसके साथ ही हर पंचायत घर का यूनिफॉर्म डिजाइन लोक निर्माण विभाग की ओर से तय किया गया। इसी कड़ी के घंडल पंचायत घर का भवन 2023 में बनना शुरू हुआ था। यह प्रदेश का पहला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत घर है। यह भवन दो मंजिला है जिसके ग्राउंड फ्लोर में प्रतीक्षालय क्षेत्र, प्रधान अटैच्ड टॉयलेट रूम, पंचायत सचिव रूम, तकनीकी सहायक, मनरेगा सहायक रूम, पंचायत मासिक बैठक हॉल, कॉमन सर्विस सेंटर रुम और दो शौचालय की सुविधा रहेगी। इसके साथ दूसरी मंजिल में ग्राम सभा हाल, लाइब्रेरी और शौचालय की सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त मनरेगा के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक का निर्माण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय शर्मा, डीआरडीए एक्सईएन राजेश चंदेल, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग राजेश गुप्ता, एक्सईएन जल शक्ति विभाग कपिल, नायब तहसीलदार  राकेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, बीडीसी चेयरमैन सरोज शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कसुम्पटी राम कृष्ण शांडिल, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश शर्मा, प्रधान परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य प्रेम लाल, पार्षद मोनिका भारद्वाज, पार्षद नरेंद्र नीटू, बीडीसी सदस्य सीता शर्मा, बीडीसी सदस्य  आशा, प्रधान मनोज कुमार, प्रधान ऊषा, प्रधान सुमन, प्रधान हेमवती, प्रधान राहुल, उप प्रधान प्रवीण, शिमला ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Previous Post

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

Next Post

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

Latest News

समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने समग्र शिक्षा हिमाचल के VSK 6A Framework मॉडल पर दी प्रेजेंटेशन
Himachal

समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने समग्र शिक्षा हिमाचल के VSK 6A Framework मॉडल पर दी प्रेजेंटेशन

by Himachal Now
July 2, 2026
0

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के VSK 6A Framework की सराहना राजस्थान के जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में...

Read more
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

June 26, 2026
SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

June 24, 2026
हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..

हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..

June 22, 2026
रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

June 21, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने समग्र शिक्षा हिमाचल के VSK 6A Framework मॉडल पर दी प्रेजेंटेशन

समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने समग्र शिक्षा हिमाचल के VSK 6A Framework मॉडल पर दी प्रेजेंटेशन

July 2, 2026
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

June 26, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In