• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Thursday, May 14, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

एसजेवीएन के एनजेएचपीएस ने वेंडर डेवल्‍पमेंट मीट के 23वें संस्करण का आयोजन किया

Himachal Now by Himachal Now
March 26, 2025
in Himachal
0
एसजेवीएन के एनजेएचपीएस ने वेंडर डेवल्‍पमेंट मीट के 23वें संस्करण का आयोजन किया
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला: एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने आज सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए वेंडर डेवल्‍पमेंट मीट के 23वें संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार शर्मा, परियोजना प्रमुख (एनजेएचपीएस) श्री आशुतोष बहुगुणा तथा कारपोरेट मुख्यालय एवं एसजेवीएन की विभिन्न परियोजनाओं से उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

अजय कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला कि वेंडर डेवल्‍पमेंट मीट एक समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जहां एमएसएमई विकसित और सफल हो सकते हैं। उन्होंने वेंडरों से सुचारू और निष्पक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शासकीय मानदंडों तथा एसजेवीएन की प्रापण नीतियों से स्‍वयं को परिचित करने का आग्रह किया ।

वेंडर डेवल्‍पमेंट मीट में एमएसएमई, एनएसआईसी, राष्ट्रीय अनु.जा./अनु.ज.जा.हब एमएसएमई और जेम(जीईएम) के अधिकारियों द्वारा भाग लेने वाले वेंडरों के लिए बहुमूल्य जानकारी प्रदान करते हुए विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। वेंडरों ने कंपनी के साथ सहभागि‍ता के अपने अनुभव और सफलता की कहानियाँ भी साझा कीं। कार्यक्रम का समापन ओपन फोरम के साथ संपन्‍न हुआ, जहाँ वेंडरों और हितधारकों ने नैतिक मानकों को बनाए रखते हुए प्रापण प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के सर्वोत्तम तरीकों, चुनौतियों और आगामी कार्यशैली पर मंथन किया।

वेंडर डेवल्‍पमेंट मीट में श्री मनमीत गुप्ता, डिप्टी सीवीओ, कारपोरेट मुख्यालय, राजीव अग्रवाल, परियोजना प्रमुख (सुन्नी डैम एचईपी), जे.एस. नैय्यर, परियोजना प्रमुख (एनएमएचपीएस), विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख (रामपुर एचपीएस), विवेक शर्मा, परियोजना प्रमुख (एलएचईपी-I) तथा एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Previous Post

एसजेवीएन के 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस जलविद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षि‍त परियोजना के लिए सीबीआईपी अवार्ड से सम्मानित

Next Post

IPS अधिकारियों के तबादले, अजय कुमार यादव को STF का जिम्मा, देखें अधिसूचना…….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
IPS अधिकारियों के तबादले, अजय कुमार यादव को STF का जिम्मा, देखें अधिसूचना…….

IPS अधिकारियों के तबादले, अजय कुमार यादव को STF का जिम्मा, देखें अधिसूचना.......

Latest News

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Breaking

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

by Himachal Now
May 8, 2026
0

शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस...

Read more
भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

May 1, 2026
नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

April 27, 2026
नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

April 27, 2026
हिमाचल के स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

हिमाचल के स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

April 24, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

May 8, 2026
भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

May 1, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In