• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, May 17, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

न्यू शिमला स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में अन्नकूट उत्सव मनाया गया

Himachal Now by Himachal Now
November 17, 2024
in Himachal
0
न्यू शिमला स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में अन्नकूट उत्सव मनाया गया
0
SHARES
42
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : न्यू शिमला स्थित बी.ए.पी.एस. स्वामिनारायण मंदिर (अक्षरधाम) में दीपावली पर्व के बाद मनाया जाने वाला अन्नकूट का उत्सव (छप्पन भोग) आज भक्तिभाव के साथ भक्तों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अक्षरधाम मंदिर में यह अन्नकूट उत्सव भक्तों-संतों के द्वारा परंपरागत रीति एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है।
बी.ए.पी.एस. स्वामिनारायण संप्रदाय के प्रकट गुरुदेव परम पूज्य महंतस्वामी महाराज के मार्गदर्शन में विश्व भर में स्थापित 1500 से अधिक स्वामिनारायण मंदिरों में अन्नकूट सहित सभी हिन्दू पर्व और त्यौहार भक्तिभाव, भाईचारे और सौहार्द्र के साथ भव्यतापूर्वक मनाए जाते हैं।

सुबह 11 बजे मंदिर में बनाए गए सुंदर गोवर्धन पर्वत के पूजन के साथ उत्सव का प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर शहर और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। पूज्य जयतीर्थ स्वामी ने अन्नकूट की महिमा और इतिहास पर प्रवचन में यह बताया कि हमारी ये सनातन परम्पराएं और उत्सव आने वाली पीढ़ियों को भी सनातन धर्म एवं अध्यात्म से जुड़े रखने का कार्य करते हैं।
12 बजे मंदिर में भगवान को निवेदित किए गए व्यंजनों को सुंदर रूप से सजाकर भोग के रूप में निवेदित किया गया तथा अन्नकूट की प्रथम आरती सभी भक्तों और संतों द्वारा की गई। इस वर्ष शहर और आसपास के लगभग 300 परिवारों से भगवान की सेवा में भक्तिभाव के साथ 400 व्यंजन का प्रसाद निवेदित किया गया। आरती के साथ कीर्तन और भगवान के भोजन के थाल के कीर्तन भी संतों-भक्तों ने प्रस्तुत किए।
दोपहर 12 बजे से शाम तक प्रत्येक घंटे आरती चलती रही। अंतिम आरती संध्या अपने निर्धारित समय 6.00 बजे की गई। दिन भर दर्शनार्थियों को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाता रहा । प्रथम आरती से ही दर्शनार्थियों का तांता मंदिर में दर्शन के लिए लगा रहा जो संध्या आरती तक चलता रहा।

Previous Post

नौणी विश्वविद्यालय में पीपीपी मोड के तहत एग्री इन्क्यूबेशन सेंटर हुआ शुरू, रोहड़ू स्थित हिमगिरी एग्री सॉल्यूशंस द्वारा किया जाएगा संचालित

Next Post

प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बिलासपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह

Latest News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ
Himachal

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

by Himachal Now
May 16, 2026
0

झाकड़ी : विद्युत मंत्रालय ,भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर...

Read more
बोरवेल में गिरे बच्चे को करीब नौ घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया

बोरवेल में गिरे बच्चे को करीब नौ घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया

May 16, 2026
जिला शिमला में 42 पंचायतें चुनी गई निर्विरोध, देखिए सूची

जिला शिमला में 42 पंचायतें चुनी गई निर्विरोध, देखिए सूची

May 15, 2026
वोकेशनल शिक्षा को नई दिशा, विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ रहा समग्र शिक्षा

वोकेशनल शिक्षा को नई दिशा, विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ रहा समग्र शिक्षा

May 15, 2026
हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

May 8, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

May 16, 2026
बोरवेल में गिरे बच्चे को करीब नौ घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया

बोरवेल में गिरे बच्चे को करीब नौ घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया

May 16, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In