• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, May 23, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

अफ़रातफ़री में है सरकार एक ही दिन में दो-दो बार की जा रही है कैबिनेट : जयराम ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
March 15, 2024
in Himachal
0
प्रदेश में सारी राजनीतिक उथल-पुथल के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू दोषी : जयराम ठाकुर
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



युवाओं के बजाय अपने चहेतों को नौकरी देकर किया जा रहा है एडजस्ट
बौखलाहट में रेवड़ियों की तरह बाँटे जा रहे हैं कैबिनेट रैंक
जल्दबाज़ी में नोटोफ़िकेशन कुछ और ग़ज़ट में कुछ दिया जा रहा है पद
प्राइवेट सेक्रेट्रीज को रिटायरमेंट के बाद सलाहकार नियुक्त कर बढ़ाया जा रहा है प्रदेश पर बोझ

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं। एक ही दिन में दो-दो बार कैबिनेट की बैठकें की जा रही हैं। कैबिनेट बैठकों में पूरे मंत्री भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं आख़िर सरकार इतनी अफ़रातफ़री में क्यों हैं? एक तरफ़ प्रदेश के युवा लंबित परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की माँग को लेकर महीनों से सड़कों पर हैं और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए जनता के हितों को दरकिनार कर रेवड़ियों की तरह कैबिनेट रैंक देने में व्यस्त हैं जिससे असंतुष्टों को साधा जा सके। एक तरफ़ सरकार आर्थिक तंगी का रोना तो रही है दूसरी तरफ़ कैबिनेट रैंक बांटकर करोड़ों रुपये का अनावश्यक बोझ प्रदेश की जनता थोप रही है। मुख्यमंत्री जिस तरह से अपने नेताओं का तुष्टिकरण कर रहे हैं, उससे कांग्रेस सरकार की स्थिति का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह की अफ़रातफ़री आज तक नहीं देखी गई। एक विधायक को मुख्य सचेतक नियुक्ति करने की अधिसूचना जारी की जाती है लेकिन ग़ज़ट में उनकी नियुक्ति उपमुख्य सचेतक के रूप में की जाती है। जब मौक़ा था तब जनहित के कामों के बजाय सरकार सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त रही। अब लोक सभा चुनावों के ठीक पहले बिना बजट के प्रावधानों के योजनाएं घोषित करके आम लोगों को सरकार एक बार फिर ठगने का काम कर रही है। जिस तरह से मुख्यमंत्री अपने नाराज़ नेताओं को संतुष्ट करने का प्रयास कर रही है उतनी मेहनत से अगर प्रदेशवासियों के हितों का ध्यान रखती तो आज स्थिति कुछ और होती। आज आलम यह है कि न तो कांग्रेस के नेता संतुष्ट हैं और न ही प्रदेश के लोग।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक तरफ़ सरकार आर्थिक बदहाली का रोना तो रही है तो दूसरी तरफ़ सलाहकारों की फ़ौज खड़ी करने में लगी है। युवा डेढ़ साल से नौकरी की माँग को लेकर सरकार के खिलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री अपने प्राइवेट सेक्रेट्रीज को रिटायरमेंट के बाद भी सलाहकारों के रूप में नियुक्त कर ऐडजस्ट कर रही है। इससे साफ़ होता है कि मुख्यमंत्री केवल सत्ता का सुख लेने और अपने चहेतों को ऐडजस्ट करने के लिए ही काम कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का काम प्रदेश के लोगों की भलाई और प्रदेश को आगे ले जाना होता है लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री को न तो प्रदेश के हितों से कोई लेना-देना है और न ही प्रदेशवासियों के। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश हित में काम करे न की सत्ता को बचाए रखने के लिए। कांग्रेस पूरी तरह से बेनक़ाब हो गई है। इस बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश के लोग कांग्रेस को झूठी गारंटियों का जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। हिमाचल के लोग चारों लोक सभा सीटों पर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएँगे। देश के लोग सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं।

Previous Post

पेट्रोल डीजल सस्ता देशवासियों को बड़ी राहत : बिंदल

Next Post

हिमाचल प्रदेश में कॉटन कैंडी को बनाने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध, देखें जारी अधिसूचना….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल प्रदेश में कॉटन कैंडी को बनाने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध, देखें जारी अधिसूचना….

हिमाचल प्रदेश में कॉटन कैंडी को बनाने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध, देखें जारी अधिसूचना....

Latest News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….
Breaking

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

by Himachal Now
May 22, 2026
0

शिमला : आचार संहिता के बीच शुक्रवार को हुई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक नेप्रदेश की राजनीति, रोजगार और अर्थव्यवस्था तीनों...

Read more
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

May 22, 2026
रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

May 20, 2026
तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

May 20, 2026
एसजेवीएन ने एनजेएचपीएस में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

एसजेवीएन ने एनजेएचपीएस में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

May 19, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

May 22, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

May 22, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In