• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Thursday, August 13, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result

चौपाल विस क्षेत्र में भारी बारिश से लगभग 90 करोड़ रुपए का नुकसान: उद्योग मंत्री

Himachal Now by Himachal Now
August 6, 2023
in Uncategorized
0
चौपाल विस क्षेत्र में भारी बारिश से लगभग 90 करोड़ रुपए का नुकसान: उद्योग मंत्री
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला/नेरवा : चौपाल विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश एवं आपदा से निजी एवं सरकारी संपत्तियों को लगभग 90 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
यह बात आज यहां उद्योग, आयुष एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जिला शिमला राहत एवं पुनर्वास समिति अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह चौहान ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश एवं आपदा से हुए नुकसान के संबंध में आयोजित उपमंडल स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर एवं विधायक चौपाल विधानसभा क्षेत्र बलवीर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 65 करोड़ रुपए की सरकारी संपत्ति एवं 25 करोड़ रुपए की निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है जिसमें से अकेले लोक निर्माण विभाग में लगभग 35 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपदा के कारण 1 व्यक्ति की दुखद मृत्यु हुई है वही 60 पक्के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त एवं 129 पक्के मकानों को एवं 58 कच्चे मकान को आंशिक क्षति हुई है। क्षेत्र में लगभग 80 गौशाला भी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लगभग 2617 बागवानों को नुकसान हुआ है जिससे 2341 हेक्टेयर भूमि को नुकसान पहुंचा है।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भारी बारिश एवं आपदा से प्रदेश के कोने-कोने में निजी एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है जिससे चौपाल विधानसभा क्षेत्र भी अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार लोगों के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार ने आपदा राशि को 12 हजार से 1 लाख रुपए किया है जिससे लोगों को आपदा की घड़ी में एक सम्मानजनक राशि प्रदान होंगी।
उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में हर व्यक्ति के हुए नुकसान की सही रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए तथा संशोधित रिलीफ मैनुअल के हिसाब से लोगों को राहत प्रदान की जाए ताकि क्षेत्र में लोगों की किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में उपमंडलाधिकारी नारायण चौहान ने क्षेत्र में हुए नुकसान का विस्तृत वर्णन किया।

उद्योग मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने रोहाणा से लेकर सैंज तक हुए नुकसान का लिया जायजा

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला शिमला के रोहाणा से लेकर सैंज तक जगह-जगह पर भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।
उन्होंने चौपाल के रानवी में हुए भारी नुकसान का भी जायजा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने जगह-जगह पर सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, घरों, गौशाला एवं अन्य नुकसान का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपदा की इस घड़ी में लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं शिक्षा मंत्री जगह-जगह लोगों से भी मिले तथा उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान किया।

उद्योग मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने नेरवा तथा चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

उद्योग मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने अपने चौपाल प्रवास के दौरान नेरवा तथा चौपाल में लोगों की समस्याओं को भी सुना।
उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी लोगों की समस्याओं पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव रजनीश किमटा, नगर पंचायत चौपाल अध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर, नगर पंचायत नेरवा अध्यक्ष बबीता तंगराइक, जिला परिषद सदस्य बिमला सहित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

सनवारा टोल प्लाजा को बंद करने के आदेश

Next Post

मुख्यमंत्री आज से जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों के दौर पर, देखें कहां कहां जायेंगे…

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
जानिए हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

मुख्यमंत्री आज से जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों के दौर पर, देखें कहां कहां जायेंगे...

Latest News

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

by Himachal Now
August 12, 2026
0

शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने बिहार के जमुई जिले में स्थित 75...

Read more
कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

August 1, 2026
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

July 26, 2026
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

July 20, 2026

Popular News

    No Result
    View All Result

    Categories

    • No categories

    Browse by Category

    • No categories

    Recent News

    एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

    एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

    August 12, 2026
    कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

    कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

    August 1, 2026
    • About Us
    • Privacy & Policy
    • Contact Us

    © 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

    No Result
    View All Result
    • Home
    • Breaking
    • Himachal
    • National
    • Employment
    • Religious
    • Helpline
    • Himachal Properties
    • Travel
    • घरेलू नुस्खे

    © 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Create New Account!

    Fill the forms below to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In