• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Thursday, August 13, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

सेब सीजन के मद्देनजर शिमला की सभी सड़कों को जल्द करें बहाल – हर्षवर्धन चौहान

Himachal Now by Himachal Now
August 4, 2023
in Himachal
0
सेब सीजन के मद्देनजर शिमला की सभी सड़कों को जल्द करें बहाल – हर्षवर्धन चौहान
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उद्योग मंत्री ने की जिला राहत एवं पुनर्वास समिति बैठक की अध्यक्षता

शिमला : – उद्योग, आयुष एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहाँ बचत भवन में जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस बैठक में शिक्षा मंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री की उपस्थिति में रोहडू, चौपाल तथा शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के सुझावों के साथ-साथ जिला के समस्त उपमंडल अधिकारियों तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा भारी बरसात के कारण हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट बैठक में रखी गई और अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावितों को दी गई राहत एवं पुनर्वास पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि जिला शिमला में बरसात के कारण लगभग 700 करोड़ रूपए का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि इस आपदा के दौरान समस्त विभागीय अधिकारी सरकार के दिशा निर्देशानुसार रात दिन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला के ऊपरी क्षेत्रों में सेब की फसल लगभग तैयार है और सेब मंडियों में आना शुरू हो गया है। अगले एक-दो हफ्तों के भीतर सेब सीजन चरम सीमा पर होगा, इसके दृष्टिगत बागवानों की सेब की फसल समय पर मंडियों तक पहुंचे, इसके लिए सड़कों को शीघ्र बहाल करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों मे कार्यों को और तीव्रता प्रदान के लिए और सेब के पीक सीजन से पहले स्थिति को सामान्य बनाने के लिए सभी सड़कों को बहाल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा बिजली व पेयजल की सुचारु सुविधा को बहाल करना भी सरकार की जिम्मेदारी है।
उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को भारी बरसात से हुए आंशिक क्षति को भी रिपोर्ट करने के निर्देश दिए ताकि प्रभावितों को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को 7 से 15 जुलाई 2023 तक हुए नुकसान के लिए मुआवजा जारी करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने जल शक्ति विभाग को बारिश के मौसम में जल जनित रोगों का विशेष ध्यान रखने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पानी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने लोक निर्माण विभाग को बंद पड़ी सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने उद्योग मंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और उन्हें जिला में भारी बरसात से हुए नुकसान बारे अवगत करवाया।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था ज्योति राणा ने जिला में हुए नुकसान बारे विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में बताया गया कि 09 जुलाई 2023 को जिला शिमला में सर्वाधिक 185 एमएम बारिश दर्ज की गई और जिला में 24 जून से लेकर अभी तक 45 लोगों की मृत्यु भूस्खलन, बाढ़ और भारी बारिश की वजह से हुई जिसमें 09 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से 20 लोगों की जान गई है। जिला में भारी बरसात से 146 पक्के मकान तथा 90 कच्चे मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 2462 पक्के मकान और 1426 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त जिला में 626 गौशाला व 13 दुकाने व 102 लेबर शेड भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
बैठक में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक चौपाल बलवीर वर्मा, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र अत्रि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

भाजपा विधायक एक माह का वेतन देगा आपदा राहत कोष में

Next Post

मुख्यमंत्री ने सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मुख्यमंत्री ने सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री ने सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

Latest News

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की
Himachal

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

by Himachal Now
August 12, 2026
0

शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने बिहार के जमुई जिले में स्थित 75...

Read more
कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

August 1, 2026
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

July 26, 2026
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

July 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

August 12, 2026
कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

August 1, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In