शिमला : नगर निगम शिमला चुनाव के लिए आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव प्रचार में उतरेंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लोअर बाजार,1 बजे राम बाजार,3 बजे समरहिल,4 30 बजे भराड़ी,5 50 पर कुफताधार,7 बजे कैथू, 7 30 बजे अनाडेल में नगर निगम चुनाव को लेकर नकुड़ सभा करेंगे।
इसी तरह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी सुबह से शाम तक शिमला शहर में प्रचार करेंगे।
