• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, March 25, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

ऊना के किसान की बेटी खेलेगी गोवा के चर्चिल ब्रदर्स क्लब में किसी पेशेवर क्लब में खेलने वाली प्रदेश की इकलौती लड़की

Himachal Now by Himachal Now
April 24, 2023
in Himachal, National
0
ऊना के किसान की बेटी खेलेगी गोवा के चर्चिल ब्रदर्स क्लब में किसी पेशेवर क्लब में खेलने वाली प्रदेश की इकलौती लड़की
0
SHARES
56
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऊना। गुजरात में होने वाली 6 वीं भारतीय राष्ट्रीय वूमेन लीग में ऊना के किसान की बेटी अपना दमखम दिखाएगी। जिला ऊना के खड्ड स्थित वूमेन फुटबॉल अकादमी की पौध में से निकली रिया शर्मा का करार गोवा के मशहूर चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब के साथ हुआ है। इस क्लब की ओर से खेलने वाली रिया शर्मा हिमाचल प्रदेश की इकलौती बेटी है, जिसने यह मुकाम हासिल किया है। रिया ने अब तक चार सीनियर तथा तीन सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिताएं खेली हैं। जिला ऊना के हरोली उपमंडल के गांव खड्ड की मूल निवासी रिया शर्मा के माता-पिता को आंखों से कम दिखाई देता है। गुरबत की जिंदगी जीने को मजबूर रिया ने अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम से आज यह मुकाम हासिल किया है। रिया फुटबॉल खेलने के साथ-साथ बीए फाइनल में पढ़ाई भी कर रही है। रिया शर्मा ने ग्रामीण परिवेश से बाहर निकल खड्ड स्थित फुटबॉल अकादमी को ज्वाइन किया। जहां फुटबॉल कोच दीपक शर्मा ने रिया शर्मा की प्रतिभा को निखारते हुए उसे राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनाया। अभी हाल ही में गोवा में हुई वूमेन सीनियर नेशनल के हर मैच में रिया शर्मा ने गोल किया। इस प्रतियोगिता में रिया ने कुल पांच गोल किए। इससे पहले कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में जब हिमाचल की लड़कियों की टीम ने सब जूनियर में गोल्ड मेडल जीता में तब भी यह टीम में थी। रिया के फुटबॉल कोच और हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि रिया शर्मा में फुटबॉल प्रतिभा को देखते हुए इसे यह खेल चुनने को प्रेरित किया गया। धीरे-धीरे रिया ने अपनी प्रतिभा और तकनीक के जरिये फुटबॉल के मक्का गोवा जैसे प्रदेश को एक छोटे से प्रदेश हिमाचल की इस लडक़ी को अपने बहुचर्चित चर्चिल ब्रर्दस् क्लब में चुनने का निर्णय लिया। रिया एक प्रतिभावान खिलाड़ी है। रिया मेहनती, कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ खिलाड़ी है। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील कुमार बिट्टू ने रिया शर्मा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रिया शर्मा को आगे खेलने के लिए फुटबॉल संघ पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण इलाकों में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल संघ एक नई योजना तैयार कर रहा है। इस योजना के तहत ग्रामीण स्तर की फुटबॉल प्रतिभाओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए साल भर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
खेतीबाड़ी करता है रिया का परिवार
जिला ऊना के हरोली उपमंडल के पंडित मोहन दत्ता सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड्ड से ही रिया शर्मा ने बारहवीं की शिक्षा ग्रहण की। रिया के पिता नाम विजय शर्मा और माता सुनीता शर्मा अपनी बच्ची की इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं। एक बेहद साधारण परिवार में जन्मी रिया शर्मा हिमाचल प्रदेश की एकमात्र महिला खिलाड़ी है जो किसी पेशेवर क्लब के साथ खेलेगी। यह परिवार पारंपरिक खेती बाड़ी करके अपना गुजर बसर कर रहा है।
डिप्टी सीएम ने दी बधाई
हरोली उपमंडल के गांव खड्ड की रहने वाली रिया शर्मा की इस उपलब्धि पर प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा हल्के से ताल्लुक रखने वाली फुटबॉल खिलाड़ी रिया शर्मा ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलने में प्रदेश सरकार पूरी मदद करेगी। रिया ने ऊना जिला के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। उसकी इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार उन्हें शीघ्र ही सम्मानित भी करेगी।

Previous Post

हिमाचल प्रदेश में 16 IAS व 16 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें अधिसूचना……

Next Post

भाजपा नगर निगम शिमला का कायाकल्प करेगी:गर्ग कहा, दृष्टिपत्र स्मार्ट शिमला को देगा राहत

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
भाजपा नगर निगम शिमला का कायाकल्प करेगी:गर्ग   कहा, दृष्टिपत्र स्मार्ट शिमला को देगा राहत

भाजपा नगर निगम शिमला का कायाकल्प करेगी:गर्ग कहा, दृष्टिपत्र स्मार्ट शिमला को देगा राहत

Latest News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया
Himachal

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

by Himachal Now
March 24, 2026
0

शिमला : भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज से रामपुर जलविद्युत स्टेशन में एसजेवीएन द्वारा आयोजित किए...

Read more
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

March 21, 2026
श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

March 20, 2026
पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

March 19, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

March 24, 2026
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In