• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, April 7, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

कांग्रेस ने शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, मार्च के अंत तक चलेगा

Himachal Now by Himachal Now
January 27, 2023
in Himachal
0
कांग्रेस ने शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, मार्च के अंत तक चलेगा
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मंडी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 26 जनवरी से प्रदेशभर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर दी जो मार्च के अंत तक दो माह तक चलेगा।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने जोगिंदरनगर से इस अभियान को शुरू किया,जबकि प्रदेश के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया।
जोगिंदर नगर में राज्य स्तरीय हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा जो प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी बनाये गए है ने विशेष रूप मव शिरकत की। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त,प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संयोजक चेत राम ठाकुर,पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर,हरेंद्र सेन,शशि शर्मा,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी व सेंकडो पार्टी कार्यकर्ता बड़ी गर्मजोशी के साथ इस अभियान में शामिल हुए।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की जा रही है। लोगों की आवाज दबाई जा रही है।आपसी सौहार्द को विगाड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है। देश की अर्थव्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश मे भारत जोड़ो यात्रा ने देश को एक नई राह दिखाई है।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर कांग्रेस के आपसी भाईचारे और राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान के संदेश को घर घर पहुंचाए। उन्होंने कहा ?कि देश भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान है इसलिए देश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करवाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। कांग्रेस अपने सभी वादों को चरण बद्ध ढंग से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी पहली ही केबीनेट में कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल कर दी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में करोड़ो लोग शामिल हो रहें है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस यात्रा के बाद अब देश मे कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू कर दी है,यह भारत जोड़ो यात्रा का आगामी हिस्सा हैं।उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राहुल गांधी के उस संदेश को पहुंचाना है जिसमें भाजपा की जन विरोधी नीतियों व लोगों के मन से किसी भी प्रकार का डर,भय को दूर करना है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि भाजपा की नीतियों ने देश को बर्बाद कर दिया है। एक ओर जहां बेरोजगारी व महंगाई ने आम आदमी के जीवन मुश्किल में डाल दिया है वही इसकी जनविरोधी नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था तहस नहस हो गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश पूरे देश मे गया हैं। उन्होंने कहा कि देश अब बदलाव की राह पर चल पड़ा है और इस साल कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत होगी।

प्रतिभा सिंह ने जोगिंदर नगर में उप मंडल स्तर के गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता करते हुए मार्चपास्ट परेड की सलामी भी ली। उन्होंने इस दौरान अपने सम्बोधन में लोगों को प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी भी दी।

इसके पश्चात स्थानीय रेस्ट हाउस में चोंतड़ा ग्राम पंचायत के लिए सांसद आदर्श ग्राम योजना की एक समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यो की योजनाओं पर तुरंत कार्य शुरु करने के आदेश दिए।

बाद में प्रतिभा सिंह ने द्रंग विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पधर में भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शिरकत की। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष बामन ठाकुर व भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous Post

कुलदीप सिंह पठानिया से मिला एनपीएस कर्मचारी महासंघ, शाल-टोपी व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Next Post

प्रदेश सरकार आशा कार्यकर्त्ताओं की उचित मांगों पर विचार करेगी: मुख्यमंत्री

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
प्रदेश सरकार आशा कार्यकर्त्ताओं की उचित मांगों पर विचार करेगी: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार आशा कार्यकर्त्ताओं की उचित मांगों पर विचार करेगी: मुख्यमंत्री

Latest News

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र
Himachal

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

by Himachal Now
April 6, 2026
0

शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने शिमला स्थित कारपोरेट मुख्यालय में अपने सामाजिक...

Read more
जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

April 6, 2026
एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

April 2, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

April 1, 2026
कॉन्ट्रैक्ट और दिहाड़ीदार कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी, देखें अधिसूचना…

कॉन्ट्रैक्ट और दिहाड़ीदार कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी, देखें अधिसूचना…

April 1, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

April 6, 2026
जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

April 6, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In