• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, May 11, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

दृष्टि पहल का उद्देश्य हमारी जनशक्ति को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है : नन्द लाल शर्मा

Himachal Now by Himachal Now
November 27, 2022
in Himachal
0
दृष्टि पहल का उद्देश्य हमारी जनशक्ति को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है : नन्द लाल शर्मा
0
SHARES
81
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला: एसजेवीएन ने शिमला, हिमाचल प्रदेश में अपने कार्यपालकों के लिए द्वितीय दृष्टि कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन किया। मुख्य अतिथि, अजय मित्तल, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन की उपस्थिति में कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया।

नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि दृष्टि कॉन्क्लेव-2022, वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान 1012 कर्मचारियों के लिए आयोजित एक विचार विनिमय प्रशिक्षण कार्यक्रम ’दृष्टि’’ का समापन है। विद्युत के क्षेत्र में लगातार हो रही प्रगति ने कर्मचारियों के लिए यह आवश्यक बना दिया है कि वे नवोन्मेषी, निर्णय लेने में तीव्र, अनुकूलनीय, और किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए सदैव तत्‍पर रहें। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने कर्मचारियों को वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट कंपनी बनने के साझा विजन को प्राप्त करने में सामने आने वाली नई चुनौतियों और अवसरों की पहचान करने और उनका आकलन करने में सहायता की।

मुख्य अतिथि अजय मित्तल, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने हाल ही के दिनों में कंपनी के उल्लेखनीय विकास और व्‍यापक पैमाने पर पोर्टफोलियो में वृद्धि करने के लिए प्रबंधन और एसजेवीनाइट्स के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कर्मचारियों को नए असाइनमेंट और चुनौतियों के लिए तैयार रहने और उन्हें आत्मसात करने के लिए दृष्टि के रूप में एक साझा मंच प्रदान करने के लिए प्रबंधन की भी सराहना की।

दो दिवसीय कान्‍क्‍लेव में एसजेवीएन के पूर्व अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एच.के. शर्मा और श्री आर.पी. सिंह, पूर्व निदेशक (सिविल) जे.के. शर्मा, पूर्व निदेशक (विद्युत) आर. डी. प्रभाकर, आर. के. बंसल और एच. आर. मल्होत्रा, पूर्व निदेशक (वित्त) ओ. एन. सिंह और अमरजीत सिंह बिंद्रा और निदेशक (कार्मिक) आर. एस. कटोच ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वर्तमान निदेशक मंडल गीता कपूर निदेशक (कार्मिक), ए.के. सिंह निदेशक (वित्त), सुशील शर्मा निदेशक (विद्युत) और मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रेम प्रकाश भी उपस्थित रहे। पूर्व अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों और निदेशकों ने अपने संबोधन में एसजेवीएन को नई ऊंचाईयों में ले जाने के लिए सुदृढ़ प्रयास करने के लिए प्रबंधन और कर्मचारियों की सराहना की और उन्हें अखिल भारत और विदेशों में लगभग 42000 मेगावाट और विकास के विभिन्न चरणों के तहत 69 परियोजनाओं के वर्तमान पोर्टफोलियो के लिए बधाई दी।

कॉन्क्लेव के दूसरे दिन, शिव खेड़ा द्वारा प्रस्‍तुत प्रेरणा सत्र ने प्रतिनिधियों को आत्मनिरीक्षण करने और अपनी अदोहित क्षमता के अन्‍वेषण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शिव खेड़ा एक प्रसिद्ध लेखक, प्रेरक वक्ता और व्यावसायि‍क परामर्शक हैं और उनके क्रेडिट में एक अंतर्राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ विक्रय पुस्‍तक ‘यू कैन विन‘ है, जिसका 21 भाषाओं में अनुवाद किया गया है और वैश्विक स्तर पर 8 मिलियन प्रतियां बिक चुकी हैं। वर्षों के अनुसंधान एवं विवेक के साथ, उन्होंने 20 से अधिक देशों में लाखों लोगों को विकास और संतुष्टि के पथ पर अग्रसर किया है।

कॉन्क्लेव के दौरान, एसजेवीएन के विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों की छह टीमों ने अतुल्य एसजेवीएन @35, ग्रीनिंग द ग्रिड – वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड, एसजेवीएन के कोर वैल्‍यू – नए साझा विजन को प्राप्त करने में भूमिका, पावर – इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में प्राइम मूवर, बदलते जलवायु और ऊर्जा सुरक्षा तथा हाइड्रो पावर के तहत बांधों के विकास आदि विषयों पर प्रस्तुतियां दी।

Previous Post

छात्रावास की छात्राओं को वितरित किए टूथपेस्ट

Next Post

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सपने कभी पूरे होने वाले नहीं : अग्निहोत्री

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सपने कभी पूरे होने वाले नहीं : अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सपने कभी पूरे होने वाले नहीं : अग्निहोत्री

Latest News

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Breaking

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

by Himachal Now
May 8, 2026
0

शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस...

Read more
भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

May 1, 2026
नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

April 27, 2026
नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

April 27, 2026
हिमाचल के स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

हिमाचल के स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

April 24, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

May 8, 2026
भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

May 1, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In