• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, October 9, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Politics Election

हिमाचल में लोकतंत्र का उत्सव आज, सभी घर से बाहर निकल मतदान कर उत्सव में लें भाग… सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटिंग

Himachal Now by Himachal Now
November 12, 2022
in Election, Himachal, Politics
0
प्रदेश में कुल 7881 मतदान केन्द्र, 7235 ग्रामीण क्षेत्रों में, जानिए किस मतदान केंद्र पर  पहुंचना पड़ता है 14 किलोमीटर पैदल चलकर व अन्य रोचक जानकारी……
0
SHARES
64
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र का उत्सव आज है। आज 14वीं विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे तथा प्रदेश की जनता अपनी सरकार चुनेगी। निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं से घर से बाहर निकल कर मतदान कर इस लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है। आज मतदान सुबह 8:00 शुरू होगा तथा शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
हिमाचल में 14वीं विधानसभा के लिए चुनावों में इस बार कुल 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 24 महिला जबकि 388 पुरूष उम्मीदवार हैं। प्रदेश के कुल 55,92,828 मतदाता इन प्रत्याशियों में अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे जिसके लिए निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में कुल 7881 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। कुल मतदाताओं में 28,54,945 पुरूष, 27,37,845 महिला तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस बार के चुनावों में 18-19 वर्ष की आयुवर्ग के 1,93,106 नए मतदाता जोड़े गए हैं। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1,21,409 वरिष्ठ मतदाता हैं जबकि 56,501 दिव्यांग मतदाता हैं।
विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी के 53, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के 29, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 11, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के 6, हिन्दू समाज पार्टी तथा स्वाभिमान पार्टी के 3-3, हिमाचल जनता पार्टी, भारतीय वीर दल, सैनिक समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 1-1 उम्मीदवार चुनाव मैदान में प्रत्याशी है। निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 99 है। मण्डी जिला के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 11 प्रत्याशी, जबकि न्यूनतम प्रत्याशियों की श्रेणी में जिला चम्बा का चुराह विधानसभा क्षेत्र, लाहौल-स्पीति तथा मण्डी जिला का द्रंग विधानसभा क्षेत्र शामिल है, जहां मात्र तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
सबसे कम आयु के पीयूष कांगा (26) बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हैं जबकि गगरेट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के चैतन्य (28), नाचन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जबना (29), भरमौर विधानसभा क्षेत्र से हिमाचल जन क्रांति पार्टी की पूजा (29) नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की मनीषा (30), करसोग विधानसभा क्षेत्र से सी.पी.आई (एम) के किशोरी लाल (31), शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विक्रमादित्य सिंह (33) तथा करसोग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दीप राज (34) युवा प्रत्याशी हैं।
उम्रदराज प्रत्याशियों में सोलन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के डॉ. धनी राम शांडिल (82), ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्र कुमार (78), पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी गंगू राम मुसाफिर (77), द्रंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कौल सिंह ठाकुर (76), भरमौर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी (75), बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के किशोरी लाल (75) चुनाव मैदान में हैं।

Previous Post

सीएम जयराम का 7वां विधानसभा चुनाव, सुबह लगभग 8:30 बजे मतदान केंद्र आहौंण में परिवार संग डालेंगे वोट

Next Post

नेताओं ने परिवार संघ किया मतदान, देखें एक झलक….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
नेताओं ने परिवार संघ किया मतदान, देखें एक झलक….

नेताओं ने परिवार संघ किया मतदान, देखें एक झलक....

Latest News

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री
Himachal

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

by Himachal Now
October 3, 2026
0

ओपीएस जारी रहेगी, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति जल्द होगी लागूः सीएमरामपुर के नोगली में मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को...

Read more
परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस,  राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस, राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

October 2, 2026
एचपीवी संक्रमण की शीघ्र पहचान और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए पैप-स्मीयर जांच शिविर

एचपीवी संक्रमण की शीघ्र पहचान और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए पैप-स्मीयर जांच शिविर

September 30, 2026
लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

September 29, 2026
निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

September 25, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

October 3, 2026
परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस,  राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस, राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

October 2, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In