• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, May 25, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

जब तक जेब में कुछ नहीं जाता कांग्रेस के लोगों को नहीं दिखता काम : जयराम

Himachal Now by Himachal Now
October 20, 2022
in Himachal
0
जब तक जेब में कुछ नहीं जाता कांग्रेस के लोगों को नहीं दिखता काम : जयराम
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • पांच वर्ष में हमने समर्पित होकर प्रदेश के लोगों के लिए काम किया
  • जो काम बड़े लोग नहीं कर पाए वो हम छोटे लोग करेंगे, रिवाज बदलकर रहेगा
  • कांग्रेस में हो रहा टिकटों का सौदा, गारंटी देने वालों की खुद की गार
  • शिमला : भारतीय जनता पार्टी की सरकार को फिर से सत्ता में आने से कोई ताकत नहीं रोक । प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार फिर से भाजपा की सरकार होगी। इस बार रिवाज बदलकर रहेगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बंजार में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी के नामांकन के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब हमने रिवाज बदलने की बात कही तो कुछ लोगों ने कहा कि रिवाज तो बड़े-बड़े लोग नहीं बदल पाए। लेकिन रिवाज बदलने के लिए छोटे लोग भी काफी होते हैं। अबकी बार हम सभी छोटे लोग इकट्ठा होकर रिवाज बदलकर रहेंगे।

‘5 साल समर्पित होकर प्रदेश की जनता के लिए काम किया’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में हमने समर्पित होकर ईमानदारी के साथ हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए काम किया है। पांच साल बाद भी हमारी सरकार पर कोई आरोप नहीं है। जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उस पार्टी के बारे में क्या कहना जिसका कुछ बचा ही नहीं है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए आदित्य विक्रम सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि जैसा कि आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि कांग्रेस में टिकट बिक रहे हैं, यह सिर्फ आप नहीं अनेकों लोग कह रहे हैं कि टिकटों का सौदा हो रहा है। दिल्ली में कुछ लोगों को ज्वाइन करने की बातें चल रही हैं। लेकिन वहां कीमत वसूली जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की गारंटियों को लेकर भी निशाना साधा।

‘कांग्रेस को नहीं दिखता है काम’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग यह कहते हैं कि प्रधानमंत्री हिमाचल आए और कुछ नहीं दिया। प्रधानमंत्री ने पांच वर्षों के दौरान 10 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट दिए। बिलासपुर एम्स को हिमाचल को समर्पित किया। देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत ऊना से की। बल्क ड्रग पार्क बनने से 20 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिलेगी। मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास किया। कांग्रेस वालों को ये काम इसलिए नहीं दिखते क्योंकि उनकी जेब में कुछ नहीं गया, क्योंकि उन्हें आदत पड़ी हुई थी कि जब तक जेब में कुछ नहीं आता वो उसे काम नहीं मानते।

‘मैं वैसा सराजी नहीं जैसा आप सोचते हैं’

सीएम ने कहा कि मैं गांव का सीधा आदमी हूं, लेकिन उन मित्रों को बताना चाहता हूं कि अब हम वैसे सराजी नहीं रहे जिनके बारे में आप सोचते हैं कि इन्हें कुछ नहीं पता। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की सरकार इसलिए बननी चाहिए क्योंकि देश को नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेता मिला है। देश के प्रधानमंत्री के नाते वो कुल्लू दशहरे में देवी देवताओं के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो अनुच्छेद-370 को खत्म किया। अयोध्या में आज राम मंदिर बन रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, सर्जिकल स्ट्राइक हुई। आज भारत की स्थिति पूरी दुनिया में मजबूत हुई है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने पांच साल में गरीब के करीब रहकर काम किया है। बुजुर्गों को 80 साल के बाद पेंशन मिलती थी, हमने 60 साल की उम्र से पेंशन शुरू की। बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने हर वर्ग का कल्याण किया है। हर किसान के खाते में साल के छह हजार रुपये आ रहे हैं। जयराम ठाकुर ने महिलाओं को सरकारी बसों में आधा किराया, 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ किए जाने सहित सरकार की अन्य उपलब्धियां भी गिनवाईं। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े लोग जिन कार्यों को नहीं कर पाए वो काम हम छोटे लोगों ने किए। गरीब तबके के लिए जो काम हमारी सरकार में हुआ है वो आज से पहले किसी सरकार ने नहीं किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बंजार के लोगों से सुरेंद्र शौरी को रिकॉर्ड लीड के साथ जिताने की अपील भी की।

Previous Post

आम आदमी पार्टी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की तीसरी व अंतिम सूची…..

Next Post

भाजपा ने चम्बा में टिकट बदला…..

Himachal Now

Himachal Now

Next Post

भाजपा ने चम्बा में टिकट बदला.....

Latest News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस
Himachal

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

by Himachal Now
May 25, 2026
0

“नाटी किंग कुलदीप शर्मा” की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, स्टार अवार्डी एवं हेल्थ चैंपियन हुए सम्मानित झाकड़ी: देश की गौरवशाली...

Read more
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

May 22, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

May 22, 2026
रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

May 20, 2026
तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

May 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

May 25, 2026
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

May 22, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In