रक्कड़/जसवां परागपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई व प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा के आदेशानुसार जिला कांगड़ा की जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के रक्कड़ में आयोजित हो रहे ‘‘सहयोगी’’ प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन वंदे मातरम से कैंप के अंतिम दिन की षुरूआत की। तत्पष्चात प्रातः 10:55 बजे शिविर समापन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह में प्रदेष कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग षर्मा, विषेश अतिथि आरके अग्रवाल कांग्रेस प्रभारी जसवां परागपुर, सुरेन्द्र मनकोटिया अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस जसवां परागपुर, दीपक गुलेरिया प्रदेष कांग्रेस कमेटी टरेनर, प्रभारी जसवां परागपुर व एमएल कौंडल कैंप कमांडैंट सहित कैंप पदाधिकारी व प्रषिुक्षओं ने भाग लिया।
प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंति पर उन्हें पुष्पांजलि दी गई
ध्वजारोहण के पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंति बाल दिवस पर मुख्य अतिथि व विषेश अतिथियों सहित कैंप पदाधिकारियों व कैंप प्रषिक्षुओं ने उन्हें पुश्पाजंलि दी।
प्रदेष कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने स्व. पंडित नेहरू की जयंति पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला व प्रशिक्षुओं को पंडित नेहरू के स्वतंत्रता संग्राम के योगदान के बारे में भी बताया। जिसके पश्चात कैंप कमांडैंट एमएल कौडल ने कैंप की विस्तृत रिपोट प्रदेश अध्यक्ष अनुराग षर्मा के सामने प्रस्तुत की व कैंप के सफल आयोजन के बारे में सभी कैंप पदाधिकारियों व कैंप प्रशिक्षुओं को बधाई दी।
दोपहर 1:15 बजे झंडा उतारने का कार्यकम्र किया गया। तत्पष्चात मुख्य अतिथि, पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन ने रक्कड बाजार में केन्द्र व प्रदेश सरकार की कुनीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान की षुरूआत की गई, जिसमें पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन ने बताया कि इस जनजागरण में जिला कांग्रेस कमेटी व प्रदेष कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह जन जागरण अभियान प्रदेष में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी के लिए किया गया है जिसमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें प्रदेष कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा सहित विशेष अतिथियों, कैंप पदाधिकारियों व कैंप प्रशिक्षुओं ने जन जागरण अभियान में भाग लिया।
हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग
शिमला : भारत-पाक संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के...
Read more