कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के रैत पंचायत में एक युवक की पेड़ से गिरकर मृत्यु हो गई है। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय अभिषेक उर्फ अबु के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार अभिषेक लकड़ियां काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा।
जिसके बाद उसे आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे परंतु सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसकी जान बचाई जा सकी। वहीं युवक की मौत के बाद से परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान
झाकड़ी: भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को...
Read more









