• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, May 12, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

विनम्रता के साथ जयराम बनकर हर सराजी करे काम: जयराम ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
October 1, 2021
in Breaking, Himachal
0
विनम्रता के साथ जयराम बनकर हर सराजी करे काम: जयराम ठाकुर
0
SHARES
44
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र में कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी जीत के टिप्स

भाजपा सिराज मंडल की बैठक भरा जोश, कहा- पिछला रिकॉर्ड रखना होगा बरकरार

कार्यकर्ताओं से कहा- सरकार ने जो काम किए उन्हें जनता के बीच रखें

मंडी : प्रदेश होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिशचित करने लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को उन्होंने सिराज में भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सिरज हो जिला शिमला का दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार, प्रदेश के सभी क्षेत्रों में हमारी सरकार ने वो काम कर दिखाया जो छह बार के मुख्यमंत्री भी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि 2017 के विधासभा चुनाव में हमें हराने के लिए कांग्रेस ने कई हथकंडे अपनाए, लेकिन हम जीतते रहे और हम आगे भी जीतते रहेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना जैसे संकट काल में भी हमारी सरकार ने विकास को रुकने नहीं दिया। प्रदेश सरकार ने अब तक के कार्यकाल में हरेक विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं। आपको इन कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार सिराज को इतना बड़ा सम्मान मिला है, इसे ठेस नहीं पहुंचने देनी है।

जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें जोड़िए। जो लोग मुझसे मिलना चाहते हैं, हमेशा की तरह उनका पूरा स्वागत और सम्मान होगा। पिछली सरकार में तो ऐसा होता था कि ओकओवर में लोग आते थे और मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने तक ही सीमित होकर रह जाते थे। मगर हमारी सरकार और पार्टी दोनों में लोगों को सम्मान मिलता है और उनकी समस्याएं भी सुलझाई जाती हैं।

‘पिछला रिकॉर्ड रखना होगा बरकरार’
मुख्यमंत्री ने कहा, “आज सोचा कि सिराज मंडल के साथियों के साथ मिलकर बात कर लूं। भाई अब आप लोगों के जिम्मे होगा काम। हर जगह जाना नहीं हो पाएगा, इसलिए यहां तो आप लोगों को जयराम बनकर काम करना होगा। अब तो 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भी ज्यादा वक्त नहीं बचा है।”

मुखयमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में जीत का पुराना रिकॉर्ड बरकरार रखना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाने में हिमाचल पूरे देश में नंबर वन पर आया तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वॉरियर्स से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने सराजियों का जिक्र किया तो पूरे क्षेत्र की जनता को सम्मान मिला।

नौजवानों को पार्टी से जोड़ें
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि पार्टी के साथ नए लोगों, युवाओं और महिलाओं को जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि पार्टी में नयापन, जोश तभी आता है जब नौजवानों को जगह दी जाती है। नौजवानों को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि जो लोग वर्षों से पार्टी में काम कर रहे हैं, उनका सम्मान करें क्योंकि हम उन्हीं की वजह से यहां हैं।

‘विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं’
उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग भी आप लोगों के बीच आएंगे, तरह-तरह की बातें करेंगे। हिमाचल प्रदेश में आज भाजपा की सरकार के चार साल पूरे होने वाले हैं मगर विपक्ष के पास हमारे खिलाफ कहने को कुछ नहीं है। केंद्र में भी मोदी सरकार को साढ़े सात साल होने वाले हैं, लेकिन मोदी जी के खिलाफ भी विपक्ष को कुछ कहने को नहीं मिला।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से मंडी भी जीतेंगे और तीनों विधानसभा सीटें भी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है, आगे बढ़िए। अब इतिहास के हिस्से में एक पन्ना रहेगा कि जब हिमाचल में पांच साल बाद सरकारें बदलती थीं, वहां एक ऐसा सराजी था जिसने पांच साल बाद फिर भाजपा की सरकार बनाई।

Previous Post

शिमला पहुंचे संजय दत्त, जाने क्या है उनके कार्यक्रम :

Next Post

मानवाधिकार संरक्षण पर उमंग फाउंडेशन की वेबीनार श्रंखला : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर 3 अक्टूबर को देंगी व्याख्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग
Himachal

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

by Himachal Now
May 12, 2025
0

शिमला : भारत-पाक संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के...

Read more
हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

May 11, 2025
आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

May 9, 2025
लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

May 8, 2025
पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

May 7, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

May 12, 2025
हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

May 11, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In