• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, November 3, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

जब हिमाचल से सौतेला व्यवहार कर रही थी यूपीए सरकार, तब चुप थे कौल सिंह समेत सभी कांग्रेसी : जम्वाल

Himachal Now by Himachal Now
January 5, 2022
in Himachal
0
जब हिमाचल से सौतेला व्यवहार कर रही थी यूपीए सरकार, तब चुप थे कौल सिंह समेत सभी कांग्रेसी : जम्वाल
0
SHARES
47
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पीएम मोदी ने नहीं, यूपीए सरकार ने किया था हिमाचल को निराश: भाजपा
सीएम जयराम ने केंद्र के सामने रखे प्रदेश के मामले, मोदी सरकार ने भी दिल खोलकर दिया
कांग्रेस की सरकार थी तो मुख्यमंत्री सिर्फ मुकदमे लड़ने जाते थे दिल्ली

शिमला :  प्रदेश भाजपा ने पूर्व मंत्री कौल सिंह के बयान पर पलटवार किया है। कौल सिंह ठाकुर का आरोप था कि पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता को निराश किया है। उनके इस बयान पर करारा जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं बल्कि पूर्व की यूपीए सरकार ने हिमाचल को निराश किया। हिमाचल को नई परियोजनाएं देना तो दूर की बात है, अटल जी के समय हिमाचल के लिए जो प्रॉजेक्ट मंजूर हुए थे, उन्हें भी यूपीए सरकार ने लटका दिया था।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकारें थी और केन्द्र में यूपीए का राज था तो हिमाचल को कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट नसीब नहीं हुआ। आज कांग्रेस के नेता औद्योगिक और आर्थिक पैकेज की बात कर रहे हैं लेकिन भूल गए कि उन्हीं की यूपीए सरकार ने हिमाचल को दिल्ली से हमेशा ठेंगा दिखाया। जब यह सब हो रहा था तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार मौन थी। और तो और केन्द्र में जब मोदी जी की सरकार बनी थी, तब भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सामंजस्य स्थापित करने के बजाय केंद्र से दूरियां बनाए रखीं।

भाजपा नेता ने कौल सिंह ठाकुर से यूपीए सरकार के समय हिमाचल को मिले प्रोजेक्ट्स को सार्वजनिक करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली जाकर हिमाचल के हितों को उठाते हैं और उनका परिणाम आज हिमाचल में विभिन्न क्षेत्रों में केन्द्र सरकार के सहयोग से चल रही विभिन्न परियोजनाओं के रूप में दिख रहा है। जबकि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार ती, तब यहां के मुख्यमंत्री सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए मुकदमे लड़ने दिल्ली दौरे पर जाते थे।

त्रिलोक ने पूछा कि कौल सिंह ठाकुर जब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे तो यूपीए सरकार ने हिमाचल को क्या दिया?  भाजपा नेता ने कौल सिंह को अवगत करवाया कि आज अगर हिमाचल में एम्स, पीजीआई का सैटलाइट सेंटर और नए मेडिकल कॉलेज बने हैं, यह सब केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की जयराम सरकार के समन्वय से संभव हुआ है। हिमाचल ने केंद्र से जो भी मांगा, दिल खोलकर मिला और वह भी बहुत ज्यादा। डबल इंजन की सरकार ने कोरोना काल में भी विकास की रफ्तार कम नहीं होने दी।
भाजपा नेता ने कहा कि कौल सिंह ठाकुर को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम जयराम ठाकुर के खिलाफ बयानबाजी करने से पहले तत्कालीन यूपीए सरकार के समय हिमाचल के प्रति सौतेला व्यवहार याद कर लेना चाहिए। भाजपा नेता…. ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कौल सिंह ठाकुर की जो हालात हुई थी, वैसी ही हालत 2022 के चुनाव में  होना भी तय है। तीन बार संन्यास की घोषणा करके मुकर चुके कौल सिंह ठाकुर को इस बार जनता खुद मुहर लगाकर संन्यास पर भेजेगी।

Previous Post

आज का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय

Next Post

राम नगर (लम्बीधार) वेलफेयर सोसायटी ने लंबी धार क्षेत्र को किया नगर निगम में मिलाए जाने का समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान
Himachal

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

by Himachal Now
November 1, 2025
0

झाकड़ी: भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को...

Read more
एसजेवीएन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 आयोजित

एसजेवीएन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 आयोजित

October 27, 2025
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आगाज़

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आगाज़

October 27, 2025
सीएम की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, जानिए क्या लिए फैसले…….

सीएम की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, जानिए क्या लिए फैसले…….

October 25, 2025
निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन अजय कुमार शर्मा ने सीएसआर के तहत प्राचीन कोठी का शिलान्यास किया

निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन अजय कुमार शर्मा ने सीएसआर के तहत प्राचीन कोठी का शिलान्यास किया

October 18, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

November 1, 2025
एसजेवीएन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 आयोजित

एसजेवीएन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 आयोजित

October 27, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In