शिमला : युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव डाॅ. एस.एस गुलेरिया ने आज यहां जानकारी दी कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवी ललित कुमार डोगरा को राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय पुरस्कार 2019-20 से सम्मानित किया है।
उन्होंने कहा कि ललित कुमार डोगरा कर्मठ स्वयंसेवी रहे हैं जिन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यों जैसे- रक्तदान, सफाई अभियान पौधरोपण, पौधों के संरक्षण, पारंपरिक स्रोतों के जीर्णाेद्धार, नशे के विरुद्ध अभियान, सड़क सुरक्षा, स्मार्ट सिटी के अंगीकार अभियान तथा कोरोना काल में विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान कीं हैं। उन्होंने कोरोना काल में कोविड अस्पताल में भोजन वितरण और रक्तदान शिविर भी लगाया।
उन्होंने कहा कि ललित कुमार की यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए ललित कुमार डोगरा और हिमाचल प्रदेश एन.एस.एस. को बधाई दी है।
सुक्खू सरकार को आम जन के जीवन से नहीं कोई सरोकार : बिक्रम
पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह ठाकुर का आरोप - *हिमकेयर योजना को बर्बाद कर जनता को...
Read more