हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से गिरिराज साप्ताहिक के वरिष्ठ सम्पादक वेद प्रकाश आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विभाग के मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए वेद प्रकाश और उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वेद प्रकाश ने कर्मठता, अनुशासन और समर्पण की भावना से कार्य किया, जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
विभाग के संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर एवं महेश पठानिया और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त हुए वेद प्रकाश के साथ अपने अनुभवों और स्मृतियों को साझा किया।
भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट
22 नंवबर को हुई थी भट्टाकुफर सड़क में गडढा पड़ने की घटना शिमला : राजधानी शिमला के भट्टाकुफर में सड़क...
Read more









