हमीरपुर : राज्य के जिला हमीरपुर में केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में चल रही गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसे में दो पुलिस कर्मचारियों सहित चार लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीरपुर से दिल्ली जाते समय हमीरपुर के हीरानगर में सड़क पर अचानक एक जानवर के आने से यह टक्कर हुई। हालांकि, केंद्रीय मंत्री के वाहन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि टक्कर के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की गाड़ी के पीछे काफिले की करीब एक दर्जन गाड़ियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक जंगली जानवर सड़क पर आ गया और इसे बचाते समय तीन गाड़िया टकरा गईं। बता दें दीपावली का त्योहार मनाने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व उनका परिवार हमीरपुर स्थित अपने घर आया हुआ था। आज दिल्ली लौटते समय यह हादसा पेश आया।
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान
झाकड़ी: भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को...
Read more









