शिमला : हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के रोहड़ू में दो अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई , जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पहली दुर्घटना रोहड़ू के बडियारा की है। यहां पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिससे इसमें सवार धराल श्रोनथा टिककर रोहड़ू के पूरना नंद की मौत हो गई, जबकि इसी गांव का सिकन्दर सिंह घायल हो गया।
दूसरी दुर्घटना रोहड़ू के पौडीताल की है। यहां पर हुई सड़क दुर्घटना में वाहन चालक जुब्बल गुंसा के कमलेश बलटू की मौत हो गई। वह अकेले ही वाहन में सवार थे।









