शिमला : जिला शिमला में अलग-अलग स्थानों पर दो लड़कियों के लापता होने की सूचना है। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला रामपुर के डकोलर का है। यहां पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक 14 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण का किया है। लड़की की मां ने रामपुर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच एएसआई चेत राम कर रहे हैं।
दूसरा मामला शिमला के ढली थाने का है। यहां पर लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है कि उसकी बेटी अपने दोस्त के जन्मदिन पर गई थी, लेकिन वह वापिस नहीं लौटी। एसआई टेक राम मामले की जांच कर रहे हैं।
दोनों मामलों में पुलिस ने क्रमशः ढली व रामपुर थाना में आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है।
सफल हो रहा सरकार का प्रयास, बच्चें पहुंच रहे माता-पिता के पास….. जानिए बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया….
एक चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को भावी माता पिता को दत्तक ग्रहण करवाया अभी तक 21 बच्चों को दत्तक ग्रहण...
Read more