शिमला : हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के धर्मशाला में रविवार को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में 10 लोग सवार थे, जिसमें से 5 की मौत मोके पर ही हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। जिनका उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। इस दुर्घटना में मरने वालों में सुनील कांत, सुनीता देवी, तृषा देवी, आरती व मिलाप चंद शामिल हैं। जबकि जो 5लोग घायल हुए हैं उनमें अभिनव, अभिषेक, पूजा, प्रगति व अनिल कांत शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का शुभारंभ
झाकड़ी : केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 26 अक्टूबर से...
Read more








