शिमला : पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली है। इस कारण बारिश व हिमपात हुआ है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को लाहौल के सरचू में ऑक्सीजन की कमी से पर्यटक की मौत हो गई है जबकि कुंजुम दर्रे से सात पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने सैलानियों के लिए रोहतांग दर्रे को बंद कर दिया गया है।

प्रदेश में रविवार को बारिश और बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रे में एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बारालाचा, कुंजुम पास, मनाली, लाहौल-स्पीति, धौलाधार और चंबा की ऊंची चोटियों के अलावा मणिमहेश में ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बाद दो दिन के लिए रोहतांग दर्रे में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है। हालांकि, अटल टनल से आवाजाही सुचारु रहेगी।
उधर कुल्लू से काजा और किलाड़ से चंबा रूट पर भी बस सेवा बंद कर दी गई है। शनिवार रात से जारी रिमझिम बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8 और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। ऊंचे क्षेत्रों में धुंध भी छाई रही। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है
वहीं राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ गई है। कुल्लू से काजा और किलाड़ से चंबा रूट पर भी बस सेवा बंद कर दी है। शनिवार रात से जारी बारिश से प्रदेश के तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट आई है। ऊंचे क्षेत्रों में धुंध छाई रही। शिमला, कुल्लू, मनाली में बारिश के चलते अधिकतर पर्यटक होटलों में दुबके रहे।