शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया की तिलक राज गांव सौर किलाड पांगी जिला चंबा , को भाजपा प्रदेश सचिव के रूप में तुरंत प्रभाव से नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा की इस नियुक्ति से संगठन को बल मिलेगा।
इसके साथ साथ तिलक राज को भाजपा के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठ के कार्यक्रम एवं बूथ प्रबंधन का समन्वयक भी बनाया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया की भाजपा प्रदेश सचिव पायल वैद्य को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर दिया गया है।
यह नियुक्तियां संगठन से विचार विमार्च करने के बाद की गई है।
हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग
शिमला : भारत-पाक संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के...
Read more