• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, May 27, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

राज्य सरकार नई ऊर्जा नीति बनाने पर कर रही विचार

Himachal Now by Himachal Now
May 16, 2023
in Himachal
0
राज्य सरकार नई ऊर्जा नीति बनाने पर कर रही विचार
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल बनाई जाएगी: मुख्यमंत्री
शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नई ऊर्जा नीति बनाने पर विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नीति के तहत भविष्य में मुफ्त बिजली रायल्टी में मोहलत का प्रावधान पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा और पूर्व में दी गई छूट को समाप्त करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को पहले 12 वर्ष तक 15 फीसदी, अगले 18 वर्ष तक 20 फीसदी और इससे अगले 10 वर्ष तक 30 फीसदी हिस्सा देने का प्रावधान होगा। अभी तक पहले 12 वर्ष के लिए 12 फीसदी, अगले 18 वर्ष के लिए 18 फीसदी और इससे अगले 10 वर्ष के लिए 30 फीसदी का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं की लागत वसूल हो गई है, उनमें राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे तथा इसके लिए केंद्र सरकार और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों से पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य की जलविद्युत परियोजनाओं के लिए सरकार की नीति के अनुसार जमीन चालीस वर्ष के पट्टे पर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना के लिए पूर्व-कार्यान्वयन और कार्यान्वयन समझौतों पर हस्ताक्षर नहीं करने के लिए केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को गंभीरता से लिया और ऊर्जा विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया को सरल बनाने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 11149.50 मेगावॉट क्षमता की 172 जलविद्युत परियोजनाएं कार्यशील हो चुकी हैं, जबकि 2454 मेगावाट क्षमता की 58 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब न हो और ऊर्जा विभाग को इनकी निगरानी के लिए तंत्र विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के निर्माण में देरी से प्रदेश के राजस्व को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निदेशालय को सुदृढ़ किया जाएगा और विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कई जलविद्युत परियोजनाओं ने एक बार की माफी लेने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, ऐसे में इन परियोजनाओं का आवंटन तत्काल रद्द किया जाना चाहिए और इनका पुनः विज्ञापन प्रकाशित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन राज्य सरकार के लिए आय का मुख्य स्रोत है और प्रदेश के राजस्व अर्जन में किसी भी तरह के नुकसान से समझौता नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने राज्य में स्थापित की जा रही सौर ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण की भी समीक्षा की और इनके कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 500 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाएं शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और विभाग को इस दिशा में गंभीरता से काम करना चाहिए।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, सचिव ऊर्जा राजीव शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Previous Post

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दिया एक और महकमा, देखें जारी अधिसूचना….

Next Post

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की पर्यावरण-विचार हैकाथॉन 2023 की घोषणा

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की  पर्यावरण-विचार हैकाथॉन 2023 की घोषणा

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की पर्यावरण-विचार हैकाथॉन 2023 की घोषणा

Latest News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस
Himachal

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

by Himachal Now
May 25, 2026
0

“नाटी किंग कुलदीप शर्मा” की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, स्टार अवार्डी एवं हेल्थ चैंपियन हुए सम्मानित झाकड़ी: देश की गौरवशाली...

Read more
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

May 22, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

May 22, 2026
रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

May 20, 2026
तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

May 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

May 25, 2026
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

May 22, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In