• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, September 19, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

देवभूमि की धरा है, परिवर्तन ही परंपरा है : सुरजेवाला

Himachal Now by Himachal Now
November 8, 2022
in Himachal
0
देवभूमि की धरा है, परिवर्तन ही परंपरा है : सुरजेवाला
0
SHARES
43
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा की हार में हिमाचल की जीत है, हिमाचल में दो तिहाई बहुमत से बन रही है कांग्रेस सरकार – रणदीप सुरजेवाला

भाजपा निर्मित महंगाई ने देश की जनता की छीनी सारी आय

शिमला : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की जय़राम ठाकुर सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, सेब के कार्टन और खाने पीने की वस्तुओं पर जीएसटी लगाने पर सरकार के घेरा और कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार, हिमाचल की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहां परिवर्तन ही परंपरा है। वे मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि आज देश में जो महंगाई है, वह भाजपा निर्मित है और इस महंगाई ने देश की जनता की आय छीन ली है। उन्हेंने कहा कि महंगाई के कारण हिमाचल में भी घनघोर अंधेरा फैला हुआ है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि गरीब, नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग को अपने खाने-पीने की वस्तुओं और रसोई के बजट में कटौती करने के मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने वर्ष 2014 और आज के दौर में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाने का तेल दालों आदि के दामों का जिक्र करते हुए कहा कि कीमतों में 37 फीसदी से लेकर 180 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने किसानी और बागवानी की अनेकों वस्तुओं पर जीएसटी लगाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हिमाचल में सेब के कार्टन और ट्रे पर जीएसटी को बढ़ाकार 18 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, पैकेटबंद. दाल, आटा, दही, लस्सी, पनीर, बच्चों की पेंसिल और किताबों, अस्पतालों के बेड, टूथपेस्ट और रोजमर्रा की अन्य वस्तुओं पर भी जीएसटी लगा दिया गया है। ऐसे में इस भाजपा सरकार को अब गुडबाय करने का वक्त आ गया है।

रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि केंद्र और हिमाचल की भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी की दर 45 वर्ष में सर्वाधिक है। हिमाचल की बात करें तो यहां पर राष्ट्रीय औसत से अधिक युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में करीब 9 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं और सरकार इन्हें रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नौकरी देने के बजाय कथित भ्रष्टाचार के चलते मिलने वाली नौकरी भी छीन ली। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर पुलिस भर्ती का पेपर बेचा गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर 63 हजार पद सरकारी विभागों में खाली हैं और युवाओं को सरकार रोजगार नहीं दे रही है।

कांग्रेस नेता ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने अपने 8 वर्ष के कार्यकाल में एक भी सरकारी फैक्टरी नहीं लगाई। वहीं 75 वर्ष में कांग्रेस द्वारा बनाई गई लाखों करोड़ रुपए के सरकारी उपक्रम बेच दिए या फिर बेचने की तैयारी है। उन्होंने इस संबंध में एक सूची भी मीडिया को जारी की। उन्होंने कहा कि जब सरकारी उपक्रम निजी हाथों में बेचे जाएंगे और रेलवे का निजीकरण होगा तो आम आदमी को इसमें रियायती दर पर सफर करना मुश्किल होगा, क्योंकि कोई भी कंपनी बिना लाभ के कोई कार्य नहीं करती और फिर सब महंगा होगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हिमाचल की जनता भाजपा को इस कथित लूट, झूठ और धोखेबाजी का सबक सिखाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस की गारंटियों को वोट देगी और दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, अभय दुबे, अलका लांबा, एआईसीसी समन्वयक अनीस अहमद, मीडिया समन्वयक संजीव, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुक नरेश चौहान और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान भी मौजूद थे।

बाक्स

फेल सरकार के फेल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देश के सबसे नाकारा सीएम रहे हैं। वे फेल सरकार के फेल मुख्यमंत्री रहे हैं और उन्होंने हिमाचल के युवाओं को अंधकार में डाला है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर रिमोट से चलने वाले मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने 2017 से 2022 तक अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में लड़ाई धन बल और जन बल के बीच है और इसमें जीत जन बल की होगी।

बाक्स

गुरू और चेला बडे जुमलेबाज

जोईया मामा, नरिया नाना हैं सत्ता के नशे में चूर

सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोनों बड़े जुमलेबाज हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी और इस हिसाब से अब तक 16 करोड़ लोगों को रोजगार मिलना था, लेकिन उलटे 4.50 करोड़ नौकरी खत्म कर दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में करीब 9 लाख बेरोजगार हैं और जयराम ठाकुर ने इन्हें रोजगार देने के केवल वादे किए और काम कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर और नरेंद्र मोदी सत्ता के नशे में चूर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मुट्ठीभर उद्योगपतियों के हाथ देश सौंपा जा रहा है और भाजपा का काम इन कंपनियों के सहारे सरकार बनाना है। वहीं, कांग्रेस जनता के द्वारा सरकार बनाती है।

बाक्स

राहुल से भाजपा क्यों है डरी हुई

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भाजपा पर खौफ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दे उठा रहे हैं, उससे भाजपा डरी हुई है। उन्होंने पूछा कि आखिर राहुल गांधी से भाजपा क्यों डरी हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर जो आवाज राहुल गांधी ने उठाई है, उसकी गूंज पूरे देश में है और इससे भाजपा घबराई और बौखलाई हुई है।

बाक्स

किरण नेगी मामले की सही पैरवी करते तो न छूटते दुराचारी

सुरजेवाला ने किरण नेगी रेप और हत्या मामले में दोषियों को बरी करने के सुप्रीमकोर्ट के फैसले पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीमकोर्ट के समक्ष तथ्यों को सही तरीके से नहीं रखा और नतीजा यह रहा कि संपूर्ण न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि किरण नेगी दूसरी निर्भया थी और इस मामले की सही से पैरवी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दुराचारियों के साथ खड़ी है और वह किसी महिला के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही कहा कि यदि पैरवी सही से की होती तो दुराचारी कभी न छूटते।

Previous Post

आज का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय

Next Post

हिमाचल की जनता भी पुनः भाजपा की सरकार लाकर मिथक तोड़ने का काम करेगी : सीएम धामी

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल की जनता भी पुनः भाजपा की सरकार लाकर मिथक तोड़ने का काम करेगी : सीएम धामी

हिमाचल की जनता भी पुनः भाजपा की सरकार लाकर मिथक तोड़ने का काम करेगी : सीएम धामी

Latest News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ
Himachal

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

by Himachal Now
September 17, 2026
0

झाकड़ी: विद्युत मंत्रालय ,भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन...

Read more
रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

September 17, 2026
शिमला ग्रामीण में विकास कार्यों को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले ग्रामीण

शिमला ग्रामीण में विकास कार्यों को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले ग्रामीण

September 14, 2026
भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया

भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया

September 14, 2026
एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

September 13, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

September 17, 2026
रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

September 17, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In