• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, July 28, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का होगा उपयोग: मुख्यमंत्री

Himachal Now by Himachal Now
February 1, 2023
in Himachal
0
पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का होगा उपयोग: मुख्यमंत्री
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विधायक प्राथमिकता बैठक में हिमाचल की प्रगति के प्रति मुख्यमंत्री की सोच हुई परिलक्षित

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में प्रदेश में सभी पेयजल योजनाओं में फिल्टर तथा यूवी जैसी अत्याधुनिक तकनीकांे का उपयोग अनिवार्य किया जाएगा।
शिमला में आयोजित विधायक प्राथमिकता बैठक के दौरान नाहन से विधायक अजय सोलंकी द्वारा उठाए गए एक मामले पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही।
उन्हांेने कहा कि सभी पेयजल योजनाओं में जल की गुणवत्ता संबंधी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग को पेयजल योजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में ही इसके लिए उचित प्रावधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूषित पेयजल की आपूर्ति से जलजनित रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने विभाग को जलापूर्ति पाइपों की गुणवत्ता में भी सुधार लाने और इनमें गंदगी इत्यादि न पनप सके, इसके लिए पुख्ता उपाय करने के भी निर्देश दिए।
विधायक प्राथमिकता बैठक में आगामी पांच वर्षों में हिमाचल की प्रगति के प्रति प्रदेश सरकार और विशेष तौर पर मुख्यमंत्री की सोच की परिलक्षित हुई। उन्होंने आनी के विधायक की ओर से उठाए गए मामले पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार अब हिमाचल को फल राज्य के बाद दुग्ध उत्पादन में न केवल आत्मनिर्भर, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे विशेष तौर पर ग्रामीण आर्थिकी को मजबूती प्रदान की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री ने विधायकों से प्रदेश में सड़क परियोजनाओं से हटकर रोपवे तथा सुरंगों इत्यादि के निर्माण को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इस बारे में प्रस्ताव लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्वतमाला योजना के अंतर्गत हिमाचल मेें इस पर निकट भविष्य में काफी कार्य किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि विशेष तौर पर राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत विधायक सुरंग निर्माण तथा रोपवे इत्यादि की संभावनाएं तलाशते हुए इसके लिए प्रस्ताव लाएं।
उन्होंने कहा कि राज्य के अनछुए पर्यटन स्थलांे को विकसित करने के लिए भी विधायक प्रस्ताव लाएं तथा प्रमुख पर्यटन स्थलों में बेतरतीब निर्माण पर उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के परिवेश के अनुसार भवनों के निर्माण को प्राथमिकता प्रदान की जानी चाहिए ताकि यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित एवं सुरक्षित रखा जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए वन स्वीकृतियों एवं अन्य आपत्तियों इत्यादि के निपटारे के लिए समयसीमा तय की गई है। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशों से संबंधित सभी मामलों की सूची उपलब्ध करवाएं ताकि उच्चतम स्तर पर विचार विमर्श कर इनका सर्वमान्य हल निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर ऐसे मामलों की निरंतर निगरानी की जा रही है।
विधायक प्राथमिकता बैठक के प्रथम दिवस मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता, धैर्य से सबकी बात सुनने तथा उपयोगी सुझावों पर उचित निर्णय लेते हुए प्रशासनिक अमले को तत्काल निर्देश जारी करने की उनकी शासकीय दक्षता की सभी विधायकों ने खुले मन से प्रशंसा भी की।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने जिला ऊना तथा हमीरपुर के विधायकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

Next Post

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने केंद्रीय बजट को बताया आम जनविरोधी

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने  केंद्रीय बजट को बताया आम जनविरोधी

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने केंद्रीय बजट को बताया आम जनविरोधी

Latest News

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme
Himachal

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

by Himachal Now
July 26, 2026
0

हिमाचल और DEVI Sansthan के बीच एमओयू, शिक्षा मंत्री बोले— बच्चों की सीखने की क्षमता में आएगा बड़ा बदलाव शिमला...

Read more
9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

July 26, 2026
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

July 20, 2026
आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का  शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

July 18, 2026
सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

July 10, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

July 26, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In