• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, November 2, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

प्रदेश कांग्रेस ने आज शिमला में मॉल रोड पर शेरे पंजाब से लोअर बाजार होते हुए चौड़ा मैदान तक निकाली जन जागरण रैली

Himachal Now by Himachal Now
December 4, 2021
in Himachal
0
प्रदेश कांग्रेस ने आज शिमला में मॉल रोड पर शेरे पंजाब से लोअर बाजार होते हुए चौड़ा मैदान तक निकाली जन जागरण रैली
0
SHARES
145
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : प्रदेश कांग्रेस ने आज शिमला में मॉल रोड पर शेरे पंजाब से लोअर बाजार होते हुए चौड़ा मैदान तक जन जागरण रैली निकाली इस मौके पर अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि देश मे बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस लोगों के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से देश मे महंगाई और बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।प्रदेश में हुए चार उप चुनावों के बाद भाजपा की बंद कान व आँखे खुली और इसके परिणामों के तुरंत बाद सरकार ने पेट्रोल व डीजल के हर रोज बढ़ते भाव पर रोक लगाते हुए इसके मूल्यों में कुछ कटौती भी की।
जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जन जागरण अभियान का नेतृत्व करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम सरकार की कुछ आँख कान खुले है।मोदी सरकार को तीन नए कृषि कानूनों को वापिस लेना पड़ा है।उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से देश का किसान अपनी इस मांग को लेकर सड़कों पर बैठा था।मोदी सरकार इस आंदोलन को दबाने का भरसक प्रयास करती रही।उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रदेश में उप चुनाव के परिणाम आये वैसे ही मोदी सरकार बैकफुट पर आ गई।उन्होंने कहा कि मोदी सदन में किसी भी चर्चा का सामना करने का साहस नही जुटा पा रहें है।तीन कृषि कानूनों को लागू करने के समय भी सदन में कोई चर्चा नही की गई और जब इन्हें वापिस लिया गया तो भी कोई चर्चा नही की गई।उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश के लोकतंत्र के साथ एक।बड़ा खिलवाड़ कर रही है।कांग्रेस इसे सहन नही करेगी।
राठौर ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ रैली के आयोजन को अनुमति नही दी गई।उन्होंने कहा कि यह देश के संविधान का अपमान है और देश के नागरिकों के अधिकार का हनन।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ किसी भी बड़े आंदोलन से पीछे नही हटेगी।
प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए राठौर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार चारों खाने।चित हो गई है।उन्होंने कहा कि चार साल तक यह सरकार कुंभकर्णी नीद सोई रही।अब कुछ जागी है तो कर्मचारियों की चिंता के साथ साथ बड़ी बड़ी घोषणाओं में जुट गई है।अपने इस चार साल के शासनकाल में प्रदेश का खजाना खाली कर 65 हजार करोड़ से अधिक कर्ज लेकर मौज मस्ती में जुटी है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं केवल चुनावी घोषणाएं है जिन्हें पूरा करने के लिये न तो सरकार के खजाने में पैसा है और न ही कोई बजट प्रावधान है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और लोगों ने इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है और इसकी प्रदेश में हुए चार उप चुनावों से शुरुआत हो चुकी है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में जन जागरण अभियान की यह पद यात्रा लोअर बाजार से होती हुई चौड़ा मैदान स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को नमन करने पर सम्पन्न हुई।
इस अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,महासचिव चेतराम ठाकुर, आदर्श सूद,जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,सचिव वेद प्रकाश ठाकुर,धर्मपाल ठाकुर,बलदेब ठाकुर,यशपाल तनाईक,अमित नंदा,इंद्रजीत सिंह,सोनिया चौहान, किरण धान्टा,ऊषा मेहता,जितेंद्र ठाकुर,अतुल गौतम,आकाश सैनी,प्रवीण कुमार, चंद्र मोहन चंदेल ,नीरज बक्शी,अमृतपाल,युवा अध्यक्ष अंकुश कुमार,राज सिधु, प्रणव सोहता, मुश्कान,विशाल वीरता, गौरव सरस्वाल, विक्रम ठाकुर,जीतराम पंवार, सेनराम नेगी,सतपाल गिल,भपेंद्र कौशल,राजकुमार, वरुण चंदेल के अतिरिक्त युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous Post

विक्रमादित्य सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने व् अपने स्वास्थ्य के लिए दी खेलों व् जिम में जाने की सलाह… कहा खेलों के साथ साथ पढ़ाई बहुत आवश्यक

Next Post

चतुर्मुख देवता मैलन (कोटगढ़) के प्रांगण में बूढ़ी दिवाली सेलिब्रेशन….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
चतुर्मुख देवता मैलन (कोटगढ़) के प्रांगण में बूढ़ी दिवाली सेलिब्रेशन….

चतुर्मुख देवता मैलन (कोटगढ़) के प्रांगण में बूढ़ी दिवाली सेलिब्रेशन....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान
Himachal

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

by Himachal Now
November 1, 2025
0

झाकड़ी: भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को...

Read more
एसजेवीएन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 आयोजित

एसजेवीएन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 आयोजित

October 27, 2025
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आगाज़

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आगाज़

October 27, 2025
सीएम की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, जानिए क्या लिए फैसले…….

सीएम की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, जानिए क्या लिए फैसले…….

October 25, 2025
निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन अजय कुमार शर्मा ने सीएसआर के तहत प्राचीन कोठी का शिलान्यास किया

निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन अजय कुमार शर्मा ने सीएसआर के तहत प्राचीन कोठी का शिलान्यास किया

October 18, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

November 1, 2025
एसजेवीएन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 आयोजित

एसजेवीएन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 आयोजित

October 27, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In