शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हरियाणा के 46 ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश में कार्य करने वाले हरियाणा राज्य के पंजीकृत मतदाताओं को 30 अक्तूबर, 2021 को विशेष वैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। दैनिकभोगी कर्मचारियों के लिए भी विशेष वैतनिक अवकाश होगा।
हरियाणा राज्य के मतदाता जो हिमाचल प्रदेश में कार्यरत हैं और हरियाणा के 46 ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने के अधिकारी हैं, उनको सम्बन्धित अधिष्ठाता अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण-पत्र प्राप्त करना होगा और उसे प्रस्तुत करने पर कर्मचारी को विशेष वैतनिक अवकाश/विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जा सकता है।
मां का सपना, भाई बहन ने बना लिया अपना
पारम्परिक वस्त्र तैयार कर रहा कुल्लू के कलहेली संधु स्वयं सहायता समूह रिज पर आयोजित सरस मेले में स्वयं सहायता...
Read more









