• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Thursday, March 26, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

एसजेवीएन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बैंकों से 10,000 करोड़ रुपए की कंस्ट्रक्शन फाइनेंस सुविधा हासिल की

Himachal Now by Himachal Now
December 29, 2023
in Himachal, National
0
0
SHARES
42
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अवगत करवाया कि एसजेवीएन ने प्रमुख घरेलू एवं अंतर्राष्‍ट्रीय ऋणदाताओं के एक समूह से अपनी आगामी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को फंडिंग करने हेतु 10,000 करोड़ रुपए (1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की कंस्ट्रक्शन फाइनेंस सुविधा हासिल की है। कंस्ट्रक्शन फाइनेंस सुविधा पीएसयू निकाय एवं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा की गई एक अनूठी पहल है।

शर्मा ने आगे बताया कि एसजेवीएन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्‍थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) ने एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (एसबीआई कैप्स) के साथ मिलकर यह पहल की है। एसजीईएल की ओर से एसबीआई कैप्स लेनदेन हेतु एकमात्र परामर्शदाता एवं व्यवस्थाकर्ता के रूप में कार्य किया। कंस्ट्रक्शन फाइनेंस को ऋणदाताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसे ओवर-सब्सक्राइब किया गया।

विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श के उपरांत पांच बैंकों अर्थात् डयूश बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और एमयूएफजी बैंक के प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया गया है। यह ऋण सुविधा रिवॉल्‍विंग प्रकृति की है जो एसजेवीएन को अपनी परियोजनाओं की निर्माण आवश्यकताओं के अनुसार निरंतर आधार पर धन निकासी की अनुमति देती है। यह सुविधा एसजेवीएन को अपनी निर्माणाधीन आरई परियोजनाओं के विकास की तीव्रता को सक्षम बनाएगी। यह सुविधा एसजेवीएन को वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा प्राप्त करने के भारत सरकार के लक्ष्य में अपना योगदान देने में सक्षम बनाएगी।

नन्‍द लाल शर्मा ने एसजेवीएन की सभी आगामी आरई परियोजनाओं हेतु फंड आसानी से उपलब्ध कराने की इस उपलब्धि को हासिल करने में एसबीआई कैप्स और एसजेवीएन टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगे बताया कि अखिल भारत में अत्याधुनिक सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करने हेतु कंस्ट्रक्शन फाइनेंस सुविधा को रणनीतिक रूप से उपयोग किया जाएगा। इन परियोजनाओं से रोजगार के अवसर सृजित होने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने एवं नवीकरणीय ऊर्जा के दोहन में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।

शर्मा ने कहा, “हम पांच अग्रणी बैंकों से यह सुविधा प्राप्त करके बहुत खुश हैं, जो वित्तीय समुदाय द्वारा ग्रीन एवं अधिक स्थिर भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।”

पीएसयू निकाय एवं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा की गई उत्‍कृष्‍ठ पहल का विवरण एसबीआई कैप्‍स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में गीता कपूर ,निदेशक (कार्मिक), अखिलेश्वर सिंह, निदेशक (वित्त), एसजेवीएन और एसबीआई कैप्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष मुकुल मोदी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में एसजेवीएन, एसजीईएल, एसबीआई कैप्‍स एवं सिंडिकेटिंग बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

वर्तमान में एसजेवीएन का आरई पोर्टफोलियो 5090.5 मेगावाट है, जिसमें से 179.5 मेगावाट प्रचालनाधीन है, 1860 मेगावाट निर्माणाधीन है और 3051 मेगावाट कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है। कंपनी वर्ष 2026 तक 12,000 मेगावाट के अपने मिशन और वर्ष 2030 तक 25,000 मेगावाट के साझा लक्ष्य एवं वर्ष 2040 तक 50,000 मेगावाट की स्थापित क्षमता को प्राप्‍त करने के लिए उत्‍साह के साथ आगे बढ़ रही है।

Previous Post

जनविरोधी निर्णयों व कर्ज के लिए जानी जाएगी कांग्रेस सरकार : रणधीर शर्मा

Next Post

शिमला विंटर कार्निवल का पांचवा दिन रहा जिला चम्बा, मण्डी, सिरमौर और शिमला के कलाकारों के नाम

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
शिमला विंटर कार्निवल का पांचवा दिन रहा जिला चम्बा, मण्डी, सिरमौर और शिमला के कलाकारों के नाम

शिमला विंटर कार्निवल का पांचवा दिन रहा जिला चम्बा, मण्डी, सिरमौर और शिमला के कलाकारों के नाम

Latest News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया
Himachal

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

by Himachal Now
March 24, 2026
0

शिमला : भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज से रामपुर जलविद्युत स्टेशन में एसजेवीएन द्वारा आयोजित किए...

Read more
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

March 21, 2026
श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

March 20, 2026
पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

March 19, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

March 24, 2026
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In