शिमला : पुलिस ने यूपी के सहारनपुर से चोरी के मामले संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी 14 साल से फरार चल रहा था।
इस आरोपी को कोर्ट से उ्दघोषित किया गया था। 2007 में इस आरोपी के खिलाफ सदर थाना शिमला में आई.पी.सी. की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस काफी ज्यादा कोशिश कर रही थी, लेकिन जिस भी जगह पर इसका पता चलता था यह पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही भाग जाता था। पुलिस को फिर से सूचना मिली की आरोपी अपने घर पर रह रहा है। तभी पुलिस ने आरोपी मोहमद तहसीन को गांव मोहाला चट्टा तहसील नाकुद जिला सहारनपुर यू.पी. से पकड़ लिया है। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है। जल्द ही इससे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान
झाकड़ी: भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को...
Read more








