• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, May 12, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

जनता के मुद्दों पर संघर्ष करेगी शिमला नागरिक सभा, वार्ड स्तर पर होगी कमेटियां गठित……

Himachal Now by Himachal Now
March 22, 2022
in Breaking, Himachal
0
जनता के मुद्दों पर संघर्ष करेगी शिमला नागरिक सभा, वार्ड स्तर पर होगी कमेटियां गठित……
0
SHARES
49
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


शिमला नागरिक सभा का अधिवेशन आज शिमला के कालीबाड़ी हाल में आयोजित की गई जिसमें शिमला शहर के सभी वार्डों से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इसमे शहर के मुद्दों पर चर्चा की गई तथा सरकार व नगर निगम शिमला की नीतियों के कारण आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने के कारण जनता का संकट बढ़ रहा है। सरकार व नगर निगम की इन नीतियों के कारण आम जनता को शहर में रहना दूभर हो गया है और केवल अमीर व साधन संपन्न लोगो के लिए यह शहर रहने योग्य बनाया जा रहा है। इस अधिवेशन में निर्णय लिया गया कि 15 अप्रैल, 2022 तक वार्ड व मुहल्ले के स्तर पर शिमला नागरिक सभा की कमेटियों का गठन किया जाएगा और जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया जाएगा। इस अधिवेशन में जगत राम, बालक राम, रमन, विजय कौशल, फालमा चौहान, सोनिया सुभरवाल, दर्शन सिंह, अनिल ठाकुर, अमित, कुलदीप सिंह, सत्यवान, गोविंद चितरांटा, जगमोहन, ओंकार शाद, राजिन्द्र चौहान, अमीन, महफूज़ मलिक, महेश वर्मा, रजनी, नितेश, रुक्सार, जिया नन्द, रीना तंवर, रंजीव कुठियाला, कुंदन, हेम राज चौधरी, सतीश, प्रकाश, सीमा, राम प्रकाश, किशोरी, पूनम सोहता, गुरदीप कौर, सुषमा, मीरा, राजकुमारी, शारदा, दीपा, हिम्मी, रामाकांत मिश्रा, सुरिंदर, पूर्ण, राकेश आदि ने भाग लिया। विधायक राकेश सिंघा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अधिवेशन में चर्चा में भाग लेते हुए वक्ताओ ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों के कारण देश मे व्यापक महंगाई व बेरोजगारी फैली है। आज सभी खाद्य व आवश्यक वस्तुओं जिसमे पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन व अन्य सेवाएं सरकार की नीतियों के कारण महंगी की जा रही है। रसोई गैस व राशन की कीमतों में निरंतर वृद्धि की जा रही है, जिसके कारण आज आम जनता को रोजी रोटी का संकट हो गया है और जनता को रोजगार का संकट के चलते आज अपनी रोजमर्रा के खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
भाजपा को नगर निगम शिमला को सत्तासीन हुए 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। परन्तु इन 5 वर्षों में सरकार ने पानी के बिल, प्रॉपर्टी टैक्स, कूड़ा उठाने की फीस व अन्य सेवाओं की दरों में भारी वृद्धि कर जनता पर आर्थिक बोझ डाला है। इसके साथ पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के निजीकरण के लिए कंपनी का गठन किया और शहरवासियों पर भारी भरकम बिल थमा कर आर्थिक बोझ डाला है। शहर के विकास के लिए कोई भी नई परियोजना नहीं लाई है और पूर्व नगर निगम द्वारा लाई गई विभिन्न परियोजनाओं जिसमे स्मार्ट सिटी, अम्रुत, विश्व बैंक की पेयजल व सीवरेज की परियोजना, टूटीकंडी से माल रोड के लिए रोपवे, तहबाजारी के लिए आजीविका भवन, शहरी गरीब के लिए आवास, पार्किंग व अन्य परियोजनाओं को आज तक पूर्ण नहीं की गई। इन पांच वर्षों में नगर निगम की सम्पतियों को अपने चेहतों को बांटने का कार्य किया है। आज नगर निगम की इस लचर कार्यशैली से शहर का विकास का पहिया थम गया है और केवल चेहते ठेकेदारों के इशारों पर कार्य कर इनको लाभ दिया जा रहा है।
वक्ताओं ने चर्चा में कहा कि आज भी शहर में 3 से 5 दिनों के बाद पानी मिल रहा है। वर्ष 2018 में शिमला शहर में पेयजल संकट से पूरे विश्व भर में शिमला शहर की बदनामी उठानी पड़ी थी और यह शहर के इतिहास में एक काला पन्ना है। इसके अतिरिक्त शहर में जाम की समस्या गंभीर हो रही है। आज सड़कों की दशा दयनीय बनी हुई है और वार्ड स्तर पर सड़कों व रास्तो की दशा भी खराब है। भाजपा की इन नीतियों के कारण जनता बूरी तरह से त्रस्त है। भाजपा की सरकार व नगर निगम के द्वारा लागू की जा रही जनविरोधी नीतियों के कारण आज इनको नगर निगम चुनाव में हराने की आवश्यकता है तथा वैकल्पिक नीतियों के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में शहर के निम्न मुद्दों को लेकर संघर्ष का निर्णय लिया गया।
1.पानी, बिजली व अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का निजीकरण बन्द करो।
2.शहर को नशा मुक्त करने के लिए वार्ड स्तर पर कमेटियो का गठन करें।

  1. पानी व कूड़े उठाने की दरों में हर वर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि वापिस लो।
  2. निजी स्कूलों में लगातार की जा रही फीस वृद्धि पर रोक के लिए कानून बनाओ।
  3. IGMC व DDU अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करो।
  4. बस किराए में की गई वृद्धि वापिस लो और न्यूनतम किराया 2 रुपये करो।
  5. शिमला शहर में पेयजल की आपूर्ति नियमित प्रतिदिन करो।
  6. शहरी रोजगार गारण्टी योजना लागू करो।
  7. नगर निगम शिमला व अन्य विभागों में रिक्त पड़े पदों को तुरन्त भरो।
  8. आउटसोर्स व स्कीम वर्करों को नियमित करो।
  9. टाऊन हाल व नगर निगम की अन्य संपत्तियों का निजीकरण बन्द करो।
  10. पुरानी पेंशन योजना(OPS) बहाल करो सभी कर्मचारियों को पेंशन दो।
    13.कोरोना काल में सभी के कूड़ा उठाने व पानी के बिल मुआफ़ करो।
  11. राशन के डिपुओं में सभी को समय पर पूरा राशन उपलब्ध करवाओ।
    15.शिमला शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के निदान के लिए योजना बनाकर लागू करो।
  12. प्रत्येक वार्ड में पार्क, पार्किंग, खेल मैदान व कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण करो।
  13. शिमला शहर के पर्यावरण को बचाने के लिए ‘सीटी डेवेलपमेंट प्लान’ में उचित प्रावधान करो।
    18.शिमला शहर को पर्यटन के रूप से विकसित करने के लिए प्रस्तावित रोपवे व अन्य परियोजनाओ का निर्माण शीघ्र करो।
  14. गैर आयकरदाताओं के खातों में प्रतिमाह 7500 रुपये डालो।
  15. गैर आयकरदाताओं को हर माह 35 किलो राशन मुफ्त दो।
  16. शहरी ग़रीब को मकान बनाने के लिए 2 विस्बा जमीन मुफ्त दो।
    संजय चौहान
    संयोजक
    शिमला नागरिक सभा
Previous Post

मुख्यमंत्री ने शिमला शहर में ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए 15 वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

Next Post

शिमला मंडल में 12 कानूनगो पदोन्नत कर बने नायब तहसीलदार, देखें कहां दी इन्हें नियुक्ति……

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
शिमला मंडल में 12 कानूनगो पदोन्नत कर बने नायब तहसीलदार, देखें कहां दी इन्हें नियुक्ति……

शिमला मंडल में 12 कानूनगो पदोन्नत कर बने नायब तहसीलदार, देखें कहां दी इन्हें नियुक्ति......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..
Breaking

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

by Himachal Now
May 11, 2025
0

Read more
आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

May 9, 2025
लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

May 8, 2025
पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

May 7, 2025
कल शाम 7:20 बजे से लेकर 7:30 तक ब्लैकआउट, जानिए मामला

कल शाम 7:20 बजे से लेकर 7:30 तक ब्लैकआउट, जानिए मामला

May 6, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

May 11, 2025
आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

May 9, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In