शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिमला के एक बड़े कारोबारी का निधन हो गया है। वीरवार को मशहूर आभूषण कारोबारी कपिल महाशय का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया है। सुबह के समय उन्होंने आखिरी सांस ली। वह लगभग 61 वर्ष के थे। उनके अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध है। दिवाली पर्व से चंद रोज पहले उनके संसार छोड़ने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।वह अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। शिमला में आभूषण के कारोबार में उनका बड़ा नाम है। उनकी ऐतिहासिक माल रोड के स्केंडल पॉइंट पर महाशय जवेलर्ज़ के नाम से दुकान है। जानकारी अनुसार आज उन्हें अचानक छाती में दर्द उठा और परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। कपिल महाशय समाज सेवा के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहते थे। वह व्यापार मंडल में भी पदाधिकारी रहे हैं। वह रोटरी क्लब के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कपिल महाशय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। आज सुबह ही उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर शिमला की सर्दी और तापमान को लेकर पोस्ट डाली थी।
उनके निधन पर शहर के कई बड़े कारोबारियों ने शोक जताया है। स्थानीय कारोबारियों ने दु:खी मन से कहा कि शिमला में आभूषण कारोबार के क्षेत्र में उनका बड़ा नाम है। उनके निधन से हमें बड़ी क्षति हुई है।
येलो बिटर्न ( पीला बगुला) पहली बार किन्नौर जिला के रक्छम में रिकॉर्ड दर्ज
जिसे सन्तोष ठाकुर वरिष्ठ वनरक्षक ने अपने कैमरे में किया कैद। वन मित्र अल्पना नेगी भी रही साथ मौजूद। किन्नौर:...
Read more