शिमला : राजधानी शिमला में देवभूमि फिर शर्मसार हुई है। यहां पर एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार एक महिला ने महिला थाना बीसीएस, शिमला में शिकायत दर्ज कराई है कि विजय कुमार ने उसे शादी का झांसा दिया तथा उसके साथ शाशीरिक सम्बन्ध बनाए, लेकिन अब शादी से इनकार कर दिया। शादी से इंकार करने के बाद महिला ने महिला थाना में बलात्कार की शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। LASI दयावती मामले की जांच कर रही है।
जगदीश कश्यप की दो पुस्तकों ….. कहानी संग्रह “उम्मीद” और कविता संग्रह “सच कह दूं तो चलूं” का लोकार्पण
शिमला : हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा हिमाचल भाषा कला संस्कृति अकादमी के सहयोग से आज शिमला के...
Read more









