शिमला, 22 अगस्त :
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के मूलिंग गांव में एक बेटी ने आज पेड़ को राखी बांधी। पर्यावरण प्रेमी बेटी कल्पना ठाकुर 13 से पेड़ को राखी बांध रही हैं। उन्होंने
तीन साल की उम्र में अलेऊ बिहाल में देवदार का पौधा लगाया था। उसी देवदार के पेड़ को कल्पना ठाकुर ने राखी बांधी।
कल्पना अपने मां-बाप की इकलौती बेटी कल्पना और इस देवदार के पेड़ को अपना भाई मानती हैं।
इस पर्यावरण प्रेमी बेटी ने रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर पौधरोपण भी किया। वे अब तक हजारों पौधे रोप चुकी हैं तथा उनकी देखभाल भी कर रही हैं। पिता किशन लाल और माता नीलम का कहना है कि पर्यावरण को लेकर उनकी बेटी जागरूक करती रहती हैं। इसके अलावा उनकी बेटी ने 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 18.870 फीट ऊंची खरदुंगला चोटी पर भारतीय सैनिकों के साथ तिरंगा फहराकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया था।
एसजेवीएन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 आयोजित
शिमला : भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन के मार्गदर्शन में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशानुसार एसजेवीएन 27...
Read more








