• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, September 19, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

राजस्थान सरकार ने सफलता से लागू की है ओपीएस : अशोक गहलोत

Himachal Now by Himachal Now
November 8, 2022
in Himachal
0
राजस्थान सरकार ने सफलता से लागू की है ओपीएस : अशोक गहलोत
0
SHARES
50
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओपीएस को लेकर भाजपा नेता हिमाचल में बोल रहे हैं झूठ

भाजपा लागू ही नहीं करना चाहती ओपीएस

प्रधानमंत्री मोदी को देशभर में लागू कर देना चाहिए अब ओपीएस, ताकि बुढ़ापे में मिले सहारा

शिमला : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उनकी सरकार ने सफलता से कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएसर) को लागू किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के इस योजना को लागू करने के बाद 238 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद इसका लाभ मिलना भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर भाजपा हिमाचल के कर्मचारियों गुमराह कर रही है कि राजस्थान में यह योजना लागू नहीं की गई है। वे मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

अशोक गहलोत ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) हिमाचल में बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि यह मामला कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा है और उनके भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण से यह योजना लागू किया जाना जरूरी थी और राजस्थान में यह योजना बिना कर्मचारियों के लागू की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि वह पूरे देश में इस योजना को लागू करे, ताकि बुढ़ापे में कर्मचारियों को सहारा मिल सके।

गहलोत ने कहा कि ओपीएस के मामले पर उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी दो बार बात की थी और उनसे इस योजना को लागू करने को कहा था। लेकिन लगता है कि उन्होंने अभी तक इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि इस योजना को लागू किया जे, इसलिए वह इस मामले पर चर्चा भी नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के दबाव के बाद हिमाचल समेत तीन राज्यों ने इस योजना को लेकर कमेटी बनाने की बात कही है, लेकिन मामले आगे नही बढ़ा है। वास्तव में इन सरकारों ने कर्मचारी विरोध से बचने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में इस योजना के सफलता से लागू होने के बाद भाजपा नेता यहां इस मामले पर झूठ बोल रहे हैं कि वहां पर यह लागू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए झूठ का सहारा ले रही है और यह सही नहीं है।

अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा जहां भी चुनाव लड़ती है वह नरेंद्र मोदी को आगे कर लड़ती रही है, लेकिन हिमाचल वास्तव में चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच है। उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी के सहारे कब तक चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा को अपनी सरकार के काम को बताना चाहिए, लेकिन उनकी सरकार ने काम किए नहीं और अब स्थानीय मुद्दों को किनारे करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोथिया, एआईसीसी समन्वयक अनीस अहमद व अशोक बसोआ, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख नरेश चौहान और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा भी मौजूद थे।

पांच योजनाएं देशभऱ में लागू की जाए

गहलोत ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह पांच मुद्दों को देशभर में लागू करे, जो राजस्थान की सरकार ने सफलता से चलाए हैं। उन्होंने कहा कि ओपीएस को सरकार को देशभर में लागू करना चाहिए। वहीं, दूसरा चिरंजीवी योजना की तरह देश में सभी के लिए मुफ्त स्वास्थ्य लाभ की योजना को लागू किया जाए। तीसरा, मनरेगा की तर्ज पर राज्य सरकार अपने स्तर पर और काम दे तथा कार्य दिवस को और बढ़ाए। चौथा, राजस्थान सरकार की 8 रुपए की इंदिरा रसोई योजना को देशभऱ में लागू किया जाए। इससे सभी को भरपेट भोजन मिल पाएगा और पांचवां, सभी महिलाओं को हर माह 12 सेनेटरी पैड दिए जाएं। इसके लिए उनकी सरकार उड़ान योजना शुरू की है।

भाजपा कर रही केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग

अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में हालात बहुत खराब हो रहे हैं। देश में हालात बहुत ही गंभीर हैं और राहुल गांधी की पद यात्रा भी महंगाई, बेरोजगारी और लोकतंत्र की परंपरा कायम रखने के लिए हो रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में केंद्रीय ऐजेंसियों का दुरूपयोग हो रहा है और ईडी और सीबीआई एक टूल की तरह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन-जिन राज्यों में चुनाव होते हैं, वहां पर पहले ये ऐजेंसियां रैकी करती हैं और देखती है कि कौन-कौन कांग्रेस की मदद कर सकता है और फिर उसके बाद छापेमारी की कार्रवाई शुरू होती है। उन्होंने कहा कि जो लोग केंद्र सरकार का विरोध करते हैं, उनके पर देशद्रोही का केस दर्ज किया जाता है।

देश में मोदी-शाह का नया सरकार टॉपल करने का मॉडल

अशोक गहलोत ने कहा कि देश में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का एक नया गवर्नमेंट टॉपल करने का माडल काम कर रहा है। इसमें सरकार गिराने से पहले छापे मारे जाते हैं और फिर विधायकों को डरा धमका कर व खरीद कर सरकार गिराई जाती है। कई राज्यों में ऐसा हुआ है, लेकिन राजस्थान आते-आते यह रुक गया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है।

दिल्ली माडल हुआ फेल

अशोक गहलोत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि दिल्ली का मॉडल फेल है और वह हिमाचल और गुजरात की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं कि भाजपा उनसे गुजरात से हटने को कह रही है, लेकिन सवाल है कि यह किसने कहा और किसने उनसे संपर्क किया। केजरीवाल को यह देश की जनता को बताना चाहिए।

जेपी नड्डा अपने घर को देखे – गहलोत

अशोक गहलोत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कांग्रेस पर परिवारवाद के लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि नड्डा को अपने घर को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में जो परिवारवाद है, उस पर नड्डा को बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में जो परिवारवाद है, क्या वह परिवारवाद नहीं कहलाता। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी भाजपा के कई उम्मीदवार परिवारवाद से जुड़े हैं और केंद्र में मंत्री तक हैं।

Previous Post

हिमाचल की जनता भी पुनः भाजपा की सरकार लाकर मिथक तोड़ने का काम करेगी : सीएम धामी

Next Post

संकल्प प्रतिज्ञा पत्र में कांग्रेस भाजपा पर भारी

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
संकल्प प्रतिज्ञा पत्र में कांग्रेस भाजपा पर भारी

संकल्प प्रतिज्ञा पत्र में कांग्रेस भाजपा पर भारी

Latest News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ
Himachal

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

by Himachal Now
September 17, 2026
0

झाकड़ी: विद्युत मंत्रालय ,भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन...

Read more
रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

September 17, 2026
शिमला ग्रामीण में विकास कार्यों को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले ग्रामीण

शिमला ग्रामीण में विकास कार्यों को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले ग्रामीण

September 14, 2026
भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया

भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया

September 14, 2026
एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

September 13, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

September 17, 2026
रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

September 17, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In