राज्य में भारी बारिश व बाढ़ की 16 घटनाएं, बादल फटने की 4 व भूकंप की हुई 10 घटनाएं
शिमला : हिमाचल प्रदेश में इस साल बरसात ने भारी तबाही मचाई है। राज्य में इस साल 13 जून से 1 सितम्बर तक बारिश से भूस्खलन की 13 घटनाएं हुई हैं। यह घटनाएं राज्य के 12 जिलों में से 8 जिलों चम्बा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल स्पिति, मण्डी, शिमला, सोलन व सिरमौर में हुई है। भूस्खलन से जिला किन्नौर में भारी नुकसान हुआ है। इसी तरह भारी बारिश से आई बाढ़ की राज्य में 16 घटनाएं, बादल फटने की 4 व भूकंप की 10 घटनाएं हुई है। भूस्खलन, बादल फटने, बाढ़ आदि से प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। देखें यह घटनाएं कहां-कहां पर हुई तथा इससे क्या-क्या नुकसान हुआ :-



