मंडी : आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देने से हिमाचल प्रदेश कि महिलाओं में भी नई किरण की उम्मीद जगी है। राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस के प्रदेश सह मीडिया इन्चार्ज एन के पन्डित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जुझारू नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्डित जगदीश शर्मा ने देव राज को हिमाचल प्रदेश राहुल -प्रियंका गाँधी सेना का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पन्डित ने हिमाचल के अध्यक्ष देव राज कि नियुक्ति पर उनको शुभ कामनायें और बधाई देते हुए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्डित जगदीश शर्मा का आभार प्रकट किया है ! पन्डित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस के बड़ी तेजी से कदम बढ़ रहे है हिमाचल प्रदेश से हज़ारों लोग राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस से जुड़ने में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे है ! पन्डित ने कांग्रेस पार्टी कि महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी वाड्रा कि उस घोषणा का दिल से स्वागत किया है जिसमे उनके द्वारा 40% महिलाओं कि भागीदारी राजनीति में सुनश्चित करने का ऐलान किया है !
आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…
शिमला: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पहले सरकार ने आम लोगों की जेब पर बोझ डालते हुए बसों का किराया...
Read more