शिमला : कांग्रेस सरकार अपने महिलाओं को 1500 रुपए देने की गारंटी को पूरा करने में लगी है। इस कड़ी में शनिवार को कैबिनेट उप समिति की बैठक हुई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश के सभी विकास खंड कार्यालयों से डाटा एकत्रित किया गया और पात्र महिलाओं की पहचान की गई। नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की 10,53,021 महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाएंगे।
इससे प्रदेश सरकार पर 1,895 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। नारी सम्मान योजना का एजेंडा पहले कैबिनेट में लाया जाएगा और उसके बाद बजट सत्र में इसे पास किया जाएगा। धनीराम शांडिल ने कहा कि 31 मार्च से पहले बजट पेश कर दिया जाएगा। अप्रैल में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने और उनकी जांच करने में करीब 45 दिन का समय लगेगा।
जून के पहले सप्ताह तक लाभार्थियों को पैसा दिया जाएगा। यह राशि चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी। बीपीएल परिवार में यदि कोई महिला और दो बेटियां हैं तो ऐसे मामले चिन्हित किए जांएगे। इस पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। धनीराम शांडिल ने कहा कि जिन्हें पहले से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है उसकी राशि न्यूनतम 1500 की जाएगी।
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme
हिमाचल और DEVI Sansthan के बीच एमओयू, शिक्षा मंत्री बोले— बच्चों की सीखने की क्षमता में आएगा बड़ा बदलाव शिमला...
Read more








