• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, September 25, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह

Himachal Now by Himachal Now
September 25, 2026
in Himachal
0
स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2026 पर होटल मरीना में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

शिमला : विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश ऑल इंडिया गवर्नमेंट एंड प्राइवेट सेक्टर फार्मासिस्ट्स एसोसिएशन तथा चीफ फार्मेसी ऑफिसर्स एंड फार्मेसी ऑफिसर्स एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में होटल मरीना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका महत्वपूर्ण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग के साथ-साथ मरीजों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने में फार्मासिस्टों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही दवा उपलब्ध न होने से मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत कर रही है।

मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ के हजारों पद भरे

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ के हजारों पद भरे जा चुके हैं तथा अभी भी सैकड़ों पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों के पदोन्नति चैनल को विकसित करने के लिए भी सरकार की ओर से प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रयासों से सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हुई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक और बेहतर मरीज देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मेडिकल एवं पैरामेडिकल पदों को भरने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी : डॉ. गोपाल बेरी

निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं। मरीजों को दवाएं उपलब्ध करवाने तथा उनके सही उपयोग के संबंध में जानकारी देने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान फार्मासिस्टों के सहयोग से प्रदेश ने वैक्सीनेशन के क्षेत्र में देशभर में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 100 फार्मासिस्टों के पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अतिरिक्त बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

डॉ. बेरी ने बताया कि प्रदेश में 200 से अधिक चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उप निदेशक फार्मासिस्ट के पद की प्रक्रिया का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। इसके साथ ही कुछ जिलों में मुख्य फार्मासिस्ट ऑफिसर के पद सृजित करने का मामला भी सरकार को भेजा गया है।

फार्मेसी क्षेत्र के विकास पर किया विचार-विमर्श

कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी क्षेत्र के विकास, फार्मासिस्टों के कार्यक्षेत्र से जुड़े विषयों तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने फार्मासिस्ट समुदाय की विभिन्न आवश्यकताओं, पेशेवर हितों तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी जिम्मेदारियों को लेकर अपने विचार साझा किए।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस प्रत्येक वर्ष 25 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा गुणवत्तापूर्ण दवा सेवाएं उपलब्ध करवाने में उनके योगदान को रेखांकित करना है।

फार्मासिस्टों के योगदान को सराहा

कार्यक्रम में फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिनिधियों ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवा सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में फार्मासिस्टों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं सुमेध शर्मा, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर; उप महाधिवक्ता बलविंदर सिंह; ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसुम्पटी अध्यक्ष अशोक ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ. यशपाल रांटा, चीफ फार्मेसी ऑफिसर, केएनएच मनोज शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, रिपन अस्पताल डॉ. लोकेंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक कमला नेहरू अस्पताल डॉ. एस.एस. नेगी, डॉ. सुभाष चौहान, प्रोग्राम ऑफिसर टीबी डॉ. विनीत लखनपाल, ड्रग इंस्पेक्टर नमन गुप्ता, पुष्पेंद्र, मीनाक्षी कश्यप, ज्योति महाजन, धीरज सहित फार्मेसी एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Previous Post

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान आयोजित

Next Post

चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला कायराना कृत्य, राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की कोशिश कर रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला कायराना कृत्य, राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की कोशिश कर रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

Latest News

राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर
Himachal

चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला कायराना कृत्य, राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की कोशिश कर रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

by Himachal Now
September 25, 2026
0

शिमला : शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव विभाग के कार्यालय पर...

Read more
स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह

स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह

September 25, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान आयोजित

September 22, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

September 21, 2026
निष्काम सृजन फाउंडेशन ने कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट, हिमाचल शाखा के सर्वोदय बालाश्रम, रॉकवुड, शिमला में रह रहे बच्चों के बालाश्रम, रॉकवुड के लिए लगाया नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर

निष्काम सृजन फाउंडेशन ने कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट, हिमाचल शाखा के सर्वोदय बालाश्रम, रॉकवुड, शिमला में रह रहे बच्चों के बालाश्रम, रॉकवुड के लिए लगाया नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर

September 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला कायराना कृत्य, राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की कोशिश कर रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

September 25, 2026
स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह

स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह

September 25, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In