शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में चिट्टे के साथ पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार नशा मुक्त हिमाचल एप पर सूचना मिलने के बाद शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निरी जिला मंडी के एक व्यक्ति के कब्जे से 07 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने थाना सुन्नी में एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच जारी है। साथ ही शिमला पुलिस नेनशीले पदार्थों के खतरे को रोकने में सहयोग के लिए आम जनता का धन्यवाद भी किया है।
** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*
शिमला, 2 नवंबर : निष्काम सृजन फाउंडेशन ने आज रझाना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित...
Read more









