शिमला : हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के ठियोग के छैला में पुलिस ने एक वाहन से चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल सुखदेव सिंह अपने सहयोगी जवानों के साथ छैला कैंची के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चेकिंग के लिए एक वाहन संख्या एचआर-38एन-3841 को रोका। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें सवार पंकज शर्मा निवासी ग्राम लुंजा पीओ नकोडापुल तेह. चौपाल से 83.38 ग्राम चरस बरामद की। हैड कांस्टेबल सुखदेव सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
एसजेवीएन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 आयोजित
शिमला : भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन के मार्गदर्शन में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशानुसार एसजेवीएन 27...
Read more









