• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, July 4, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Religious

नवरात्रि के आठवें दिन है मां महागौरी की पूजा का विधान, जाने पूजा, मंत्र, विधि-विधान……

Himachal Now by Himachal Now
October 13, 2021
in Religious
0
नवरात्रि के आठवें दिन है मां महागौरी की पूजा का विधान, जाने पूजा, मंत्र, विधि-विधान……
0
SHARES
57
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


शिमला : शरदीय नवरात्रि अब समाप्त होने को हैं। आज नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। आज मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि महाष्टमी या दुर्गाष्टमी के दिन मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नवरात्रि की अष्टमी तिथि को कन्या पूजन भी किया जाता है। मान्यता है कि अष्टमी व नवमी तिथि में कन्या पूजन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।


मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के नौ रूप आदिशक्ति के अंश और स्वरूप है। लेकिन भगवान शिव की अर्धांगिनी के रूप में महागौरी विराजमान रहती हैं। दुर्गाष्टमी के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना फलदायी माना जाता है। कहते हैं कि महागौरी मनोकामनाएं पूरी करने के साथ अपने सभी भक्तों का कल्याण करती हैं और उनकी समस्याएं भी दूर करती हैं।
पुराणों के अनुसार, इनके तेज से संपूर्ण विश्व प्रकाशमान है। दुर्गा सप्तशती के अनुसार, शुंभ निशुंभ से पराजित होने के बाद देवताओं ने गंगा नदी के तट पर देवी महागौरी से ही अपनी सुरक्षा की प्रार्थना की थी। मां के इस रूप के पूजन से शारीरिक क्षमता का विकास होने के साथ मानसिक शांति भी बढ़ती है। माता के इस स्वरूप को अन्नपूर्णा, ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी भी कहा जाता है।

मां महागौरी का स्वरूप :
माता का रंग अत्यंत गोरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से पुकारते हैं। शास्त्रों के अनुसार, मां महागौरी ने कठिन तप कर गौर वर्ण प्राप्त किया था। मान्यता है कि मां महागौरी भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं और उनके बिगड़े कामों को पूरा करती हैं।

मां महागौरी का भोग :
शास्त्रों के अनुसार, मां महागौरी को नारियल व हलवा का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

मां महागौरी की सवारी:
मां महागौरी का वाहन बैल और सिंह हैं।

नवरात्रि के आठवें दिन का शुभ रंग:
शास्त्रों के अनुसार, मां महागौरी को सफेद रंग अतिप्रिय है। हालांकि माता रानी की पूजा करते समय गुलाबी रंग के कपड़े पहनना उत्तम माना गया है। मां गौरी दांपत्य प्रेम की देवी हैं और गुलाबी रंग प्रेम का प्रतीक है। पूजा के दौरान पीले या सफेद वस्त्र भी धारण किये जा सकते हैं।

मां महागौरी का प्रिय पुष्प:
मां महागौरी को पूजा के दौरान सफेद या पीले रंग का पुष्प अर्पित करना चाहिए। ऐसे में पजा के दौरान मां दुर्गा को चमेली व केसर का फूल अर्पित किया जा सकता है।
महागौरी का ऐसा है स्वरूप :
हिंदू शास्त्रों के अनुसार, महागौरी का रूप श्वेत (सफेद) है। मां के वस्त्र और आभूषण भी सफेद हैं। मां का वाहन वृषभ यानी बैल है। मां का दाहिना हाथ अभयमुद्रा, नीचे वाले हाथ में दुर्गा शक्ति का प्रतीक त्रिशूल है। माता के बाएं हाथ के ऊपर वाले हाथ में डमरू और नीचे वाला हाथ वरमुद्रा में हैं। माता का यह रूप शांत और सौम्य मुद्रा में ही है।

महागौरी की पूजा विधि:
इस दिन सुबह उठ जाएं और स्नानादि कर साफ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद एक लकड़ी की चौकी लें और उस पर प्रतिमा या चित्र स्‍थापित करें। उन्हें फूल चढ़ाएं और मां का ध्यान करें। फिर मां के समक्ष दीप जलाएं। फिर मां को फल, फूल और नैवेद्य अर्पित करें। मां की आरती करें और मंत्रों का जाप करें। इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। इस दिन नौ कन्याओं और एक बालक को पूजा जाता है। इन्हें घर बुलाकर खाना खिलाया जाता है। कन्‍याओं और बालक अपनी सामर्थ्यनुसार भेंट देनी चाहिए। फिर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें और उन्हें विदा कर दें।

महागौरी का मंत्र : महागौरी की इस मंत्र से अराधना करने से माता अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं :-
श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥
या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

महागौरी भक्तों को देती हैं ये आशीर्वाद :
मान्यता है कि महागौरी अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करती हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, महागौरी का स्वरूप मोक्षदायी है, इसलिए मां की अराधना से बिगड़े काम भी बन जाते हैं।

महागौरी की कथा:
पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां पार्वती ने शंकर जी को पति रूप में प्राप्त करने के लिए अपने पूर्व जन्म में कठोर तपस्या की थी तथा शिव जी को पति स्वरूप प्राप्त किया था। शिव जी को पति रूप में प्राप्त करने के लिए मां ने जब कठोर तपस्या की थी तब मां गौरी का शरीर धूल मिट्टी से ढंककर मलिन यानि काला हो गया था। इसके बाद शंकर जी ने गंगाजल से मां का शरीर धोया था। तब गौरी जी का शरीर गौर व दैदीप्यमान हो गया। तब ये देवी महागौरी के नाम से विख्यात हुईं।

ध्यान मंत्र:
वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा महागौरी यशस्वनीम्॥
पूर्णन्दु निभां गौरी सोमचक्रस्थितां अष्टमं महागौरी त्रिनेत्राम्।
वराभीतिकरां त्रिशूल डमरूधरां महागौरी भजेम्॥
पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालंकार भूषिताम्।
मंजीर, हार, केयूर किंकिणी रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥

Previous Post

आज का कोरोना बुलेटिन

Next Post

दिल्ली निवासी तीन युवक नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार, तीनों की उम्र 25 से 29 साल के बीच…..

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
दिल्ली निवासी तीन युवक नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार, तीनों की उम्र 25 से 29 साल के बीच…..

दिल्ली निवासी तीन युवक नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार, तीनों की उम्र 25 से 29 साल के बीच.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

आज का राशिफल, जानिए आज कैसा रहेगा आप का दिन
Himachal

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म आरम्भ

by Himachal Now
July 2, 2025
0

शिमला : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों में...

Read more
एसजेवीएन ने यूपीपीसीएल और एनडीएमसी के साथ विद्युत बिक्री और विद्युत क्रय समझौता हस्ताक्षरित किया

एसजेवीएन ने यूपीपीसीएल और एनडीएमसी के साथ विद्युत बिक्री और विद्युत क्रय समझौता हस्ताक्षरित किया

July 1, 2025
रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने रचा इतिहास — डिस्ट्रिक्ट 3080 में बना “बेस्ट क्लब”

रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने रचा इतिहास — डिस्ट्रिक्ट 3080 में बना “बेस्ट क्लब”

July 1, 2025
हिमाचल में तबादलों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कब से लगेगा बैन….

हिमाचल में तबादलों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कब से लगेगा बैन….

June 28, 2025
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए…..

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए…..

June 28, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

आज का राशिफल, जानिए आज कैसा रहेगा आप का दिन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म आरम्भ

July 2, 2025
एसजेवीएन ने यूपीपीसीएल और एनडीएमसी के साथ विद्युत बिक्री और विद्युत क्रय समझौता हस्ताक्षरित किया

एसजेवीएन ने यूपीपीसीएल और एनडीएमसी के साथ विद्युत बिक्री और विद्युत क्रय समझौता हस्ताक्षरित किया

July 1, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In