अभियोग संख्या 57/2026, अधीन धारा 18 एनडीपीएस अधिनियम, दिनांक 30.07.2026, पुलिस थाना कुमारसैन, जिला शिमला,
जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिला पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार दिनांक 30.07.2026 को पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत डिटेक्शन सेल, उपमंडल रामपुर की टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर सैंज एवं सैंज-लुहरी मार्ग (एनएच-305) पर मौजूद थी। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार की जांच की गई। वाहन में सवार व्यक्ति की पहचान निवासी कुमारसैन, जिला शिमला (हि.प्र.), आयु 42 वर्ष के रूप में हुई।
वाहन की तलाशी के दौरान उसकी डिक्की से 5 किलोग्राम पोस्त (Poppy Straw) बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना कुमारसैन में एफआईआर संख्या 57/2026, दिनांक 30.07.2026, धारा 18 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है।








