• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, June 11, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Religious

महाशिवरात्रि पर्व : जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा का समय

Himachal Now by Himachal Now
February 13, 2023
in Religious
0
सरकार ने उपचुनाव करवाने में देरी की तो,  टल भी सकते हैं उपचुनाव :  पंडित शशिपाल डोगरा
0
SHARES
110
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


इस पर्व के दिन क्या करें, बता रहे पंडित शशिपाल डोगरा

प्रदेश, देश में व विश्व में किसी बड़े संकट के संकेत

शिमला। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत ही खास महत्व है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस शुभ दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी।
इस दिन देशभर के सभी शिव मंदिरों में भोलेनाथ की पूजा के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से भक्तों के जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और उन्हें सुख-समृद्धि मिलती है।

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा के मुताबिक हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि की शुरूआत 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है।
पंडित डोगरा कहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन सुबह-सवेरे उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद भगवान शंकर की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं। उन्हें केसर मिला हुआ जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं व चंदन का तिलक लगाएं‌। इसके अलावा बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाएं। “ॐ नमो भगवते रूद्राय, ॐ नमः शिवाय रूद्राय शम्भवाय भवानीपतये नमो नमः” मंत्रों का जाप करें। इस दिन शिव पुराण का पाठ जरूर करें। महाशिवरात्री के दिन रात्रि जागरण भी किया जाता है।

महाशिवरात्रि के दिन करें ये खास उपाय
पंडित डोगरा कहते हैं कि भोलेनाथ को बेलपत्र बहुत प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन भक्तों को तीन पत्तों वाला बेलपत्र भोलेनाथ को चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव का अभिषेक दूध, गंगाजल, शहद और दही से करना चाहिए। वहीं, शंकर भगवान को भांग भी बहुत प्रिय है। इसलिए इस दिन भांग को दूध में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके अलावा धतूरा और गन्ने का रस शिव जी को अर्पित करें। इससे जीवन में सुख बढ़ता है। महाशिवरात्रि पर सुबह, दोपहर, शाम और रात, इन चारों प्रहर में रुद्राष्टाध्यायी पाठ करें। अगर आप रुद्राष्टाध्यायी का पाठ नहीं कर पाते हैं तो ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करते हुए भी शिवजी का अभिषेक कर सकते हैं।
पंडित डोगरा के मुताबिक महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
इसके अलावा इस दिन छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। ऐसा करने से भक्त की धन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। वह कहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा को सबसे उत्तम बताया गया है। महाशिवरात्रि के दिन घर में स्फटिक का शिवलिंग लाकर स्थापित करें और रोज इसकी पूजा करें‌। इस उपाय से घर के सारे नकारात्मक प्रभाव दूर जाएंगे। जिस घर में स्फटिक का शिवलिंग होता है, उस घर में किसी प्रकार के वास्तुदोष का अशुभ प्रभाव नहीं होता है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख जप करने से व्यक्ति रोग, शोक और कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है‌। वे कहते हैं कि नियमित इस मंत्र की एक माला भी जप करें तो जीवन में आने वाली सभी बाधाओं से मुक्त रहेंगे। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह वाली तस्वीर को पूजा करने के स्थान पर लगाएं और नियमित रूप से इसकी पूजा करें। ऐसा करने से वैवाहिक रिश्ते में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और जीवन में सुख समृद्धि आएगी। उनका कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाकर 11 बार उनका जलाभिषेक करें। ऐसा करने से संतान से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

चार पहर की पूजा का समय
प्रथम पहर 6.41 से 09.47 बजे तक, द्वितीय पहर 09.47 से 12.53 बजे तक, तृतीय पहर 12.53 मध्य रात्रि से 03.58 बजे तक व चतुर्थ पहर का समय 03.58 से सुबह 07.06 बजे तक रहेगा।

18 को शिवरात्रि…अंक गणना के मुताबिक ये रहेगा प्रभाव

पंडित डोगरा कहते हैं कि अंक ज्योतिष के हिसाब से 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि है। 1+8=9 अंक जो मंगल का अंक है। मंगल जो अग्नि तत्व ग्रह है। 1 सूर्य व 8 शनि के मेल से बनने वाला ये अंक किसी बड़े प्रदेश, देश में व विश्व में किसी बड़े संकट के संकेत देता है। कहीं भूकंप कहीं अग्नि भय व कहीं राजनीतिक संकट पैदा करेगा। देश के कुछ प्रदेशों में होने वाले चुनाव में दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगेगी। 13 फरवरी को सूर्य का कुम्भ राशि में प्रवेश होना भी किसी परीशानी को जन्म देगा। 1 + 3 = 4 अंक जो राहु का अंक है। 18 फरवरी को शिवरात्रि है। 1 + 8 + 1 + 3 = 13 = 1 + 3 = 4 अंक यहां भी राहु का ही अंक आ रहा है। जो शमशान योग बना रहा है। इस कारण किसी को खोने का भय व आने वाले समय में राजनीतिक संकट हो सकता है। नेताओं का वाणी पर सयम नहीं रहेगा व किसी नेता का जेल यात्रा योग बना रहा है।

Previous Post

कांग्रेस सरकार द्वारा डी नोटिफाई हुए संस्थानों के विरोध में भाजपा चलाएगी हस्ताक्षर अभियान : भाजपा

Next Post

किसान सभा ऊना में रसायनिक प्रदूषण की समस्या को उठाएगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से, समाधान नहीं होने पर सभा ने दी ये चेतावनी….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
किसान सभा ऊना में रसायनिक प्रदूषण की समस्या को उठाएगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से, समाधान नहीं होने पर सभा ने दी ये चेतावनी….

किसान सभा ऊना में रसायनिक प्रदूषण की समस्या को उठाएगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से, समाधान नहीं होने पर सभा ने दी ये चेतावनी....

Latest News

पुष्प उत्सव और पुष्प प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय शिमला महोत्सव का हिस्सा बनकर भव्य रूप से संपन्न
Himachal

पुष्प उत्सव और पुष्प प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय शिमला महोत्सव का हिस्सा बनकर भव्य रूप से संपन्न

by Himachal Now
June 7, 2025
0

शिमला : पुष्प उत्सव और पुष्प प्रदर्शनी, जो अंतरराष्ट्रीय शिमला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए गए, 5 जून 2025 को...

Read more
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में पर्यावरण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में पर्यावरण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

June 5, 2025
विश्व पर्यावरण दिवस पर लेडीज़ क्लब ने किया वृक्षारोपण, दिया हरित क्रांति का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर लेडीज़ क्लब ने किया वृक्षारोपण, दिया हरित क्रांति का संदेश

June 5, 2025
एसजेवीएन ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया

एसजेवीएन ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया

June 5, 2025
एसजेवीएन ने समावेशी सामाजिक आउटरीच कार्यक्रम ‘सौहार्द-5.0’ का आयोजन किया

एसजेवीएन ने समावेशी सामाजिक आउटरीच कार्यक्रम ‘सौहार्द-5.0’ का आयोजन किया

June 3, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

पुष्प उत्सव और पुष्प प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय शिमला महोत्सव का हिस्सा बनकर भव्य रूप से संपन्न

पुष्प उत्सव और पुष्प प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय शिमला महोत्सव का हिस्सा बनकर भव्य रूप से संपन्न

June 7, 2025
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में पर्यावरण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में पर्यावरण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

June 5, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In